Home Sports World Cup: वर्ल्ड कप टीम में इस खिलाड़ी को शामिल करने पर अड़े रवि शास्त्री! बोले- युवराज सिंह जैसा है अंदाज

World Cup: वर्ल्ड कप टीम में इस खिलाड़ी को शामिल करने पर अड़े रवि शास्त्री! बोले- युवराज सिंह जैसा है अंदाज

0
World Cup: वर्ल्ड कप टीम में इस खिलाड़ी को शामिल करने पर अड़े रवि शास्त्री! बोले- युवराज सिंह जैसा है अंदाज

[ad_1]

Indian team for World Cup 2023 : भारत की मेजबानी में इस साल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा. इस वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होना है, जिसके लिए पूरे जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. इस बीच टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने प्लेइंग-11 पर बड़ा बयान दिया है.

इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की वकालत

भारत के पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच रहे रवि शास्त्री ने शुक्रवार को प्रतिभाशाली तिलक वर्मा (Tilak Varma) को वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में शामिल करने की वकालत की. वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से होगा जिसके बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा. शास्त्री ने कहा कि 20 साल के धुरंधर बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम में शामिल करने से बड़ा फायदा होगा क्योंकि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं.

युवराज सिंह से जोड़ा

रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से कहां, ‘मैं तिलक वर्मा के प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हूं. मिडिल ऑर्डर में मैं बाएं हाथ का एक बल्लेबाज चाहता हूं. अगर मैं मिडिल ऑर्डर में युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसा खिलाड़ी चाहता हूं तो मैं निश्चित तौर पर उनके (तिलक वर्मा) नाम पर विचार करूंगा.’ शास्त्री ने आगे कहा, ‘संदीप पाटिल और एमएसके प्रसाद चयनकर्ता रहे हैं और अगर मैं अपने पैनल के साथ सेलेक्टर होता तो फिर मैं वर्तमान फॉर्म को तवज्जो देता और यह देखता कि वह (तिलक) कैसे रन बना रहे हैं.’

पूर्व सेलेक्टर ने भी की तारीफ

शास्त्री के 1983 के वर्ल्ड कप विजेता टीम के साथी संदीप पाटिल ने भी तिलक वर्मा की तारीफ की. उन्होंने सूर्यकुमार यादव को भी टीम में रखने की बात कही. भारत के पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल ने कहा, ‘निश्चित तौर पर मैं तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को टीम में रखना चाहूंगा. प्लेइंग-11 में कौन शामिल होगा, यह फैसला विरोधी टीम को देखकर किया जा सकता है लेकिन तिलक वर्मा और सूर्यकुमार दोनों मेरी टीम में होंगे.’ बता दें कि तिलक वर्मा ने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी डेब्यू सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था. उन्होंने तब 39, 51, नाबाद 49, नाबाद 7 और 27 रनों की पारियां खेलीं.

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here