Home Breaking News Chandrayaan-3: सधे कदमों से चांद की राह पर लैंडर, अब महज 113 किमी दूर, सफल रही पहली डीबूस्टिंग

Chandrayaan-3: सधे कदमों से चांद की राह पर लैंडर, अब महज 113 किमी दूर, सफल रही पहली डीबूस्टिंग

0
Chandrayaan-3: सधे कदमों से चांद की राह पर लैंडर, अब महज 113 किमी दूर, सफल रही पहली डीबूस्टिंग

[ad_1]

Chandrayaan-3 Vikram Lander first deboosting successful reduced its orbit to 113 km away from moon

Chandrayaan-3
– फोटो : twitter

विस्तार


चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल की गति धीमी (डीबूस्टिंग) करने की पहली प्रक्रिया सफल रही और अब वह चांद से महज 113 किमी की दूरी पर पहुंच गया है। इसरो ने शुक्रवार को बताया कि लैंडर मॉड्यूल पूरी तरह सामान्य तरीके से काम कर रहा है। उस पर लगे कैमरे ने चांद के करीब से खींचे गए कई मनोरम चित्र भी भेजे हैं।

पहली सफल डीबूस्टिंग के बाद लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान वाला पूरा माॅड्यूल अब चांद से अधिकतम 157 किमी की दूरी वाली कक्षा पर है। दूसरी डीबूस्टिंग 19-20 अगस्त की दरम्यानी रात दो बजे होगी। 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी। लैंडर 35 दिन की अंतरिक्ष यात्रा के बाद बृहस्पतिवार को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ था।

सॉफ्ट लैंडिंग के बाद निकलेगा रोवर

सॉफ्ट लैंडिंग के बाद छह पहियों वाला रोवर प्रज्ञान विक्रम से बाहर निकलेगा और एक चंद्र दिवस (धरती के 14 दिन) की अवधि तक सतह पर प्रयोग करेगा।

100 मीटर की ऊंचाई से सतह को स्कैन करेगा फिर होगी साॅफ्ट लैंडिंग

इसरो के मुताबिक, लगभग 30 किमी की ऊंचाई पर, लैंडर पावर्ड ब्रेकिंग चरण में प्रवेश करता है और चंद्रमा की सतह तक पहुंचने के लिए अपने थ्रस्टर्स का उपयोग करना शुरू कर देता है। लगभग 100 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचते ही लैंडर सतह को स्कैन करेगा और देखेगा कि कहीं कोई बाधा तो नहीं है। उसके बाद सॉफ्ट लैंडिंग के लिए नीचे उतरना शुरू करेगा।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here