Home Sports रोहित के सिर से बड़ा बोझ उतरा, 2 खूंखार गेंदबाजों ने 6 गेंदों में छुड़ाए छक्के

रोहित के सिर से बड़ा बोझ उतरा, 2 खूंखार गेंदबाजों ने 6 गेंदों में छुड़ाए छक्के

0
रोहित के सिर से बड़ा बोझ उतरा, 2 खूंखार गेंदबाजों ने 6 गेंदों में छुड़ाए छक्के

[ad_1]

हाइलाइट्स

जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी की, उन्होंने 2 विकेट लिए
प्रसिद्ध कृष्णा ने भी आय़रलैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू पर 2 विकेट हासिल किए

नई दिल्ली. सधी हुई चाल…वही पुराना रंग अप और कसी हुई लाइन लेंथ…बैक सर्जरी के बाद करीब 11 महीने बाद मैदान पर उतरे जसप्रीत बुमराह को देखकर लगा नहीं कि वो इतने लंबे वक्त से बाहर थे. पहली 6 गेंद में उन्होंने दिखा दिया कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट में छाने के लिए दोबारा आए हैं. उनकी गेंदबाजी को देखकर ये नहीं लगा कि उन्होंने एक्शन में कोई बदलाव किया या वापसी पर वो किसी तरह की तकलीफ में नजर आए. ऐसा ही कुछ बुमराह की तरह सर्जरी के बाद वापसी कर रहे दूसरे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी देखकर लगा.

प्रसिद्ध ने तो पहले ही ओवर में 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की. यानी कुल मिलाकर दोनों गेंदबाजों का कमबैक शानदार रहा और इससे भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा के सिर से बड़ा बोझ उतर गया होगा और उन्होंने राहत की सांस ली होगी. क्योंकि वनडे विश्व कप में अब 50 दिन से भी कम का वक्त बचा है और 10 दिन बाद टीम इंडिया को एशिया कप में उतरना है. ऐसे में बुमराह और प्रसिद्ध के ड्रीम कमबैक से भारतीय पेस अटैक मजबूत होगा.

जसप्रीत बुमराह की वापसी पर पहली गेंद पर चौका पड़ा लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने एंडी बालबर्नी को झटका दे दिया. बुमराह की इस गेंद की रफ्तार भले ही 130 किमी प्रति घंटे के आसपास थी. लेकिन बल्लेबाज को छकाने के लिए हल्का सा स्विंग और सीम मूवमेंट था. ये गेंद तेजी से अंदर की तरफ आई और शॉट खेलने के चक्कर में गेंद बालबर्नी के बल्ले का किनारा लेकर स्टम्प्स पर जा लगी. इसके बाद बुमराह ने रफ्तार बढ़ाई और 3 गेंद बाद बुमराह की गेंद पर विकेटकीपर के पीछे स्कूप शॉट खेलने के चक्कर में लॉरकन टकर कैच आउट हो गए. पहली गेंद पर चौका खाने के बाद बुमराह ने अगली पांच गेंद डॉट फेंकी और 2 विकेट झटके. इससे बेहतर कमबैक की शायद ही कोई उम्मीद करे.

बुमराह ने आयरलैंड की पारी का 19वां ओवर भी फेंका और अपने पेस और लेंथ में लगातार बदलाव किया और इस ओवर में महज 1 रन दिया. उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके. बुमराह ने वापसी पर पावरप्ले और फिर डेथ ओवर में अपना जलवा दिखाकर ये साबित कर दिया कि वो पहले इम्तिहान में पूरी तरह पास रहे और आने वाले दिनों के लिए संकेत दे दिया कि अब वो दोबारा बल्लेबाजों के लिए आफत बनने वाले हैं.

प्रसिद्ध का कमबैक अच्छा रहा
बुमराह की तरह, भारत की वर्ल्ड कप की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण एक और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में पीठ की सर्जरी के बाद वापसी की. उनका ये टी20 डेब्यू था. उन्होंने भी बुमराह की तरह कमजोर गेंद से शुरुआत की और अपने कप्तान की तरह ही पहले ओवर में ही हैरी टेक्टर का विकेट हासिल कर लिया. बुमराह के उलट, प्रसिद्ध ने सीधे 130 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी शुरू की और पहले ओवर की उनकी 5वीं गेंद की रफ्तार 90 मील प्रति घंटा थी.

IND vs IRE: जसप्रीत बुमराह आते ही छा गए, जीता खास अवॉर्ड, जानिए किसे दिया कमबैक का श्रेय?

लगातार 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की
प्रसिद्ध ने लगातार शॉर्ट गेंदों का इस्तेमाल किया और अतिरिक्त उछाल हासिल किया. इसी खूबी की वजह से चोटिल होने से पहले प्रसिद्ध वनडे में बीच के ओवर के लिए टीम इंडिया के अहम गेंदबाज थे. प्रसिद्ध को अपना दूसरा विकेट ऐसी ही एक गेंद पर मिला. जॉर्ज डॉकरेल ने प्रसिद्ध की गेंद पर आगे निकलकर शॉट मारना चाहा लेकिन इस गेंद में अतिरिक्त उछाल और रफ्तार थी. इसी वजह से गेंद डॉकरेल के बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और वो कवर्स पर कैच आउट हो गए.

‘भारत से आने वाले पैसों से पलते हैं हमारे क्रिकेटर…’ शोएब अख्तर का बड़ा बयान, पाकिस्तान में बवाल तय!

डेथ ओवर में भी असरदार रहे बुमराह
अपने पहले स्पैल में दो-दो ओवर फेंकने के बाद, बुमराह और प्रसिद्ध पारी के अंत में लौटे. तब, आयरलैंड 5 विकेट पर 31 रन से 6 विकेट पर 80 रन के स्कोर तक पहुंच गया था और वापसी की कोशिश कर रहा था. बुमराह ने अपने तीसरे ओवर में 13 और प्रसिद्ध ने अपने चौथे ओवर में 15 रन दिए. लेकिन बुमराह ने आयरलैंड की पारी के 19वें ओवर में महज 1 रन देकर जबरदस्त वापसी की. प्रसिद्ध ने 32 रन देकर 2 विकेट लिए.

Tags: India vs Ireland, Jasprit Bumrah, Prasidh krishna

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here