Home Sports Asia Cup 2023 का पहला मैच देखने पाकिस्तान जाएंगे जय शाह? पीसीबी ने फिर भेजा न्योता

Asia Cup 2023 का पहला मैच देखने पाकिस्तान जाएंगे जय शाह? पीसीबी ने फिर भेजा न्योता

0
Asia Cup 2023 का पहला मैच देखने पाकिस्तान जाएंगे जय शाह? पीसीबी ने फिर भेजा न्योता

[ad_1]

Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का बहुचर्चित मैच श्रीलंका में होगा. वहीं, टूर्नामेंट का पहला मैच को 30 अगस्त को मुल्तान में पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव एवं एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) के अध्यक्ष जय शाह को मुल्तान में खेले जाने वाले एशिया कप के उद्घाटन मैच में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है.

पीसीबी ने फिर भेजा जय शाह को न्योता

पीसीबी ने कहा कि शाह के अलावा उसने एशियाई क्रिकेट परिषद से जुड़े कई और बोर्ड  प्रमुखों को भी उद्घाटन मैच के लिए आमंत्रित किया है, पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि शाह को निमंत्रण भेजा गया है लेकिन उनके पाकिस्तान आने की संभावना काफी कम है. सूत्र ने कहा, ‘पीसीबी के अध्यक्ष जाका अशरफ ने आईसीसी की बैठक के दौरान डरबन में जय शाह को मौखिक रूप से निमंत्रण दिया था. बोर्ड ने अब औपचारिक निमंत्रण भेजा है.’

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दिया था बड़ा बयान

पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक शाह ने पीसीबी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है, लेकिन बीसीसीआई सचिव ने इस दावे का खंडन किया था. जय शाह ने कहा था, मैं किसी भी बात पर सहमत नहीं हूं. यह केवल स्पष्ट गलत खबर है. संभवत: इसे जानबूझकर या शरारत के तौर पर फैलाया गया है. मैं कोई दौरा नहीं करूंगा.’ पाकिस्तानी मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट लगातार आ रही हैं कि जय शाह ने पीसीबी चेयरमैन के पाकिस्तान आने के न्योते को कुबूल कर लिया है. हालांकि ये पूरी तरह से गलत है. भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा संबंधों से वाकिफ सूत्र ने कहा कि पीसीबी शाह को निमंत्रण देकर यह दिखाना चाहता है कि वह खेल को राजनीति के साथ नहीं जोड़ता है.

30 अगस्त से खेला जाएगा एशिया कप

पाकिस्‍तान की मेजबानी में खेले जाने वाले एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) की शुरुआत 30 अगस्त से होगी और 17 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा. ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल (Hybrid Model) पर खेला जाएगा. एशिया कप के 4 मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे और बाकी मैच श्रीलंका में होंगे. एशिया कप 2023 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें उतर रही हैं.

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here