[ad_1]
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेंकट प्रभु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विजय डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह जुड़वा भाइयों का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
इससे पहले, यह जानकारी सामने आई थी कि टीम ने ‘दलपति 68’ में मुख्य भूमिका के लिए ज्योतिका के नाम पर विचार किया है और अगर ऐसा होता है तो यह ‘विजय के साथ अभिनेत्री की तीसरी फिल्म होगी। हालांकि, यह बात गौर करने वाली है कि ज्योतिका ने पहले विजय की ‘मर्सल’ का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।
इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया था, बाद में नित्या मेनन ने इस किरदार को निभाया था। दलपति 68 की बात करें तो फिल्म में युवान शंकर राजा का संगीत सुनने को मिलेगा। दो दशक के बाद वह विजय की किसी फिल्म में संगीत देने जा रहे हैं।
Salman Khan: अक्षय बिश्नोई को मिली सलमान को टारगेट करने की जिम्मेदारी, लॉरेंस से है खास कनेक्शन
[ad_2]
Source link