[ad_1]
हाइलाइट्स
श्रेयस अय्यर ने एशिया कप से पहले दिए शुभ संदेश.
एशिया कप की शुरुआत 31 अगस्त से होने जा रही है.
नई दिल्ली. भारतीय टीम पिछले कई महीनों से इंजरी से जूझ रही थी. लेकिन अब लगातार टीम इंडिया के लिए लगातार गुड न्यूज आ रही हैं. एशिया कप में महज कुछ दिन का समय बचा हुआ है और इधर भारतीय टीम के लिए एक और गुड न्यूज आ चुकी है. वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे मेगा टूर्नामेंट्स से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल की तरफ से आई. इसके बाद अब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) जब अभ्यास मैच में मैदान में उतरे तो उनको लेकर भी गुड न्यूज सामने आ चुकी है.
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह ने वर्ल्ड कप से पहले शुभ संकेत दिए. वह एक साल बाद गेंदबाजी करने उतरे और पहले ही ओवर से अपने तेवर साफ कर दिए. वहीं, स्टार बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल के दौरान चोट का शिकार हुए थे. अब उन्हें पूरी तरह से फिट देखा जा सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि एशिया कप में राहुल वापसी करेंगे. अब श्रेयस अय्यर को लेकर भी सारे शक दूर हो चुके हैं. ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक श्रेयस अय्यर ने अभ्यास मैच में 38 ओवर तक बल्लेबाजी कर खुद को एशिया कप का दावेदार साबित कर दिया है. उन्होंने इसके साथ 50 ओवर फील्डिंग की है.
सुलझ जाएगी 4 नंबर की गुत्थी
वर्ल्ड कप को महज 2 महीने का समय बचा हुआ है. टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं. श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद 4 नंबर की समस्या लगातार बनी हुई है. कई दिग्गज इस स्पॉट को लेकर अपनी-अपनी राय देते नजर आ रहे हैं. लेकिन अब श्रेयस अय्यर इंजरी की दीवार तोड़ चुके हैं और जल्द ही टीम इंडिया में एंट्री मारकर इस समस्या का समाधान कर देंगे.
श्रेयस अय्यर के 4 नंबर पर आंकड़े शानदार हैं. उन्होंने इस स्पॉट पर रनों का अंबार खड़ा कर दिया है. अय्यर के अलावा कई बल्लेबाजों को इस नंबर पर आजमाया जा चुका है. कई दिग्गजों का मानना है कि श्रेयस अय्यर वापसी नहीं करते हैं तो तिलक वर्मा इस नंबर पर बेस्ट होंगे.
.
Tags: KL Rahul, Shreyas iyer, Team india, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : August 19, 2023, 21:15 IST
[ad_2]
Source link