[ad_1]
हाइलाइट्स
जसप्रीत बुमराह ने इंजरी के बाद शानदार वापसी की.
टीम इंडिया ने पहले मैच में टी20 में 2 रन से जीत दर्ज है.
नई दिल्ली. भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ (IND vs IRE) टी20 सीरीज का आगाज शानदार तरीके से किया है. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) एंड कंपनी ने पहले टी20 में शानदार खेल दिखाया. भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और कमाल का खेल दिखाया. आयरलैंड की आधी टीम 100 के भीतर ही पवेलियन लौट चुकी थी. लेकिन 2 बल्लेबाज ऐसे आए कि उन्होंने भारत के घातक गेंदबाजों की जमकर क्लास ली. दोनों बैटर्स ने मैच की दिशा को पूरी तरह से पलट दिया और अच्छी साझेदारी की.
कप्तान बुमराह ने आयरलैंड के टॉप-2 बैटर्स को पहले ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था. इसके बाद जो आया वह कुछ देर बाल लौटता नजर आया. लेकिन टीम के 2 ऑलराउंडर खतरों के खिलाड़ी निकले, दोनों ने बल्ले से आयरलैंड की टीम को संकट से उबारा. कर्टिस कैंम्फर और बैरी मैकार्थी के बीच एक बड़ी साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत टीम ने 140 रन का आंकड़ा छुआ. कर्टिस कैम्फर ने महज 33 गेंद और 1 छक्के की मदद से 39 रन की ताबड़तोड़ पारी को अंजाम दिया.
बैरी मैकार्थी ने बने संकटमोचक
आयरिश टीम के शानदार ऑलराउंडर बैरी मैकार्थी ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने शानदार अर्धशतक ठोककर टीम की लाज बचा ली. मैकार्थी ने 4 छक्कों और इतने ही चौकों की बदौलत 51 रन ठोक डाले. इस पारी में उन्होंने बुमराह के ओवर में भी छक्के लगाए. डीएलएस नियम की बदौलत टीम इंडिया ने महज 2 रन से जीत दर्ज की. भारतीय बैटर्स की थोड़ी से लापरवाही से मेहमानों को डीएलएस से हार का सामना करना पड़ सकता था. इस दौरान जीत के हीरो होते बैरी मैकार्थी और कर्टिस कैम्फर.
कर्टिस कैम्फर के नाम शानदार रिकॉर्ड दर्ज हैं. टी20 में बात करें तो उन्होंने 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की है. वहीं, वनडे में उनके नाम एक सीरीज में 250 रन और 10 विकेट का रिकॉर्ड दर्ज है. बात करें मैकार्थी की तो भारत के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करने के बाद टी20 में वे 8वें नंबर पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 11वें बल्लेबाज बन चुके हैं.
.
Tags: India vs Ireland, Jasprit Bumrah, Team india
FIRST PUBLISHED : August 19, 2023, 18:03 IST
[ad_2]
Source link