Home Sports फैंस ने हसन अली के इंलिश की ली फिरकी तो शादाब खान ने ऐसे बंद कर दी बोलती

फैंस ने हसन अली के इंलिश की ली फिरकी तो शादाब खान ने ऐसे बंद कर दी बोलती

0
फैंस ने हसन अली के इंलिश की ली फिरकी तो शादाब खान ने ऐसे बंद कर दी बोलती

[ad_1]

हाइलाइट्स

बहुत याराना है शादाब और हसन की जोड़ी
फैंस ने अली के इंलिश की ली फिरकी तो खान ने ऐसे बंद कर दी बोलती

नई दिल्ली. मौजूदा समय में क्रिकेट को लगभग हर देश में पसंद किया जाता है. इस खेल की खासियत यह है कि यहां एक खिलाड़ी के बलबूते जीत नहीं मिलती, बल्कि सभी खिलाड़ियों के आपसी सहयोग से टीम को जीत मिलती है. कुछ ऐसा ही प्यारा रिश्ता पाकिस्तान क्रिकेट में भी देखने को मिला है. ग्रीन टीम के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मॉडलिंग स्किल बेहतर है? अपने टीम मेट्स से सीख रहा हूं.’

24 वर्षीय उपकप्तान के इस तस्वीर पर उनके साथी खिलाड़ी हसन अली ने प्यार जताते हुए लिखा है, ‘मैं सदके जाऊं…वारी जाऊं, अपने यार पा, माशा अल्लाह नजर न लग जाए.’ बस यहीं से फैंस को उन्हें ट्रोल करने का मौका मिल गया. एक फैन ने कमेंट करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपने खिलाड़ियों को शिक्षित करने की सलाह दे डाली. उसका कहना है कि पीसीबी को अपने खिलाड़ियों को बताना चाहिए कि सोशल मीडिया पर कैसे बातचीत की जाती है.

यह भी पढ़ें- एशिया कप में कहर बरपाने से पहले, सिराज का तूफानी लुक आया सामने, कई हसीनाओं का घायल होना तय

फैंस के इस तंज के बाद शादाब अपने साथी के खिलाड़ी के लिए मैदान में उतर आए. उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, ‘मेसी इंग्लिश ना बोले ठीक. विदेशी खिलाड़ी अंग्रेजी में ऐसी बात करें तो ठीक. हम नेचुरल ना रहें. हम फेक पर्सनालिटी बना लें. भाई मुझे तो अपनी संस्कृति और मजाक में कोई शर्म नहीं है. अल्लाह सबको खुश रखें और दूसरे की खुशी में भी खुश रखे.’

Tags: Hasan ali, Pakistan Cricket Board, Pakistan cricket team, Shadab Khan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here