Home Sports बड़ी खबर: दिग्गज क्रिकेटर का 49 साल की उम्र में निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जंग

बड़ी खबर: दिग्गज क्रिकेटर का 49 साल की उम्र में निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जंग

0
बड़ी खबर: दिग्गज क्रिकेटर का 49 साल की उम्र में निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जंग

[ad_1]

नई दिल्ली. जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में निधन हो गया. वे पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे. वे आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं. उन्होंने अंतिम इंटरनेशनल मुकाबला साल 2005 में खेला था. हीथ स्ट्रीक का साउथ अफ्रीका में इलाज चल रहा था. स्ट्रीक के साथ लंबे समय तक खेलने वाले तेज गेंदबाज हेनरी ओलंगा, टीम के मौजूदा कप्तान सीन विलियम्स, भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन सहित कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ी के निधन पर शोक जताया.

हेनरी ओलंगा ने लिखा कि दुखद समाचार आ रहा है कि हीथ स्ट्रीक अब नहीं रहे. वे हमारे सबसे महान ऑलराउंडर थे. आपके साथ खेलना आनंददायक था. वहीं सीन विलियम्यस ने लिखा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं. मैं यह नहीं समझा सकता कि आपने और आपके परिवार ने मेरे और कई अन्य लोगों के लिए क्या किया है. हमारे दिल टूट गए हैं. आप अपने पीछे एक सुंदर परिवार और हमारे लिए जीने के लिए एक विरासत छोड़ गए हैं. आपकी याद आएगी, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं, आपकी आत्मा को शांति मिले स्ट्रीकी. वहीं आर अश्विन ने लिखा कि हीथ स्ट्रीक नहीं. बेहद दुखद.

65 टेस्ट अैर 189 वनडे खेले
हीथ स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे की ओर से 65 टेस्ट और 189 वनडे के मुकाबले खेले. बतौर ऑलराउंडर उनका प्रदर्शन शानदार रहा. टेस्ट में इस तेज गेंदबाज ने 216 विकेट झटके. 73 रन देकर 6 विकेट बेस्ट प्रदर्शन रहा. 7 बार 5 विकेट लिए. इसके अलावा एक शतक और 11 अर्धशतक के साथ 1990 रन भी बनाए. नाबाद 127 रन उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा. वनडे के रिकॉर्ड की बात करें, तो स्ट्रीक ने 239 विकेट झटके. 32 रन देकर 5 विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. 13 अर्धशतक के दम पर 2943 रन भी बनाए.

जिम्बाब्वे के इकलौते क्रिकेटर
हीथ स्ट्रीक टेस्ट क्रिकेट में 1000 हजार से अधिक रन और 100 से अधिक विकेट लेने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं. 2021 में करप्शन के चलते आईसीसी ने उन पर 8 साल का बैन लगा दिया था. वे जिम्बाब्वे के सबसे सफलतम वनडे कप्तान में से एक हैं.

Tags: Zimbabwe

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here