[ad_1]
आकलैंड. न्यूजीलैंड ने भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले टीम के कोचिंग स्टाफ में पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के साथ इंग्लैंड के इयान बेल और जेम्स फोस्टर को शामिल किया है. फ्लेमिंग और पूर्व विकेटकीपर फोस्टर के पास आईपीएल का अनुभव भी है. फ्लेमिंग 2009 से यानी 14 साल से चेन्नई सुपर किंग्स के कोच हैं और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम को 5 आईपीएल खिताब दिला चुके हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के जरिए कीवी टीम से जुड़ेंगे. 2019 वर्ल्ड कप की बात करें, तो न्यूजीलैंड ने ही सेमीफाइनल में भारतीय टीम को मात दी थी. ऐसे में इस बार रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड से सावधान रहना होगा.
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने क्रिकइंफो से कहा कि फ्लेमिंग का आना टीम के लिए और स्टाफ के लिए भी बहुत अच्छा है. उन्होंने कहा कि उनके पास भारत में खेलने का बड़ा अनुभव है और आईपीएल की शुरुआत से चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ हैं. उनसे भारत में खेलने को लेकर काफी उपयोगी जानकारी मिलेगी. दूसरी ओर फोस्टर कोलकाता नाइट राइडर्स के मौजूदा सहायक कोच हैं. वह दुनिया भर में टी20 लीग में कोचिंग कर चुके हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से टीम से जुड़ेंगे.
लगातार 2 बार फाइनल खेल चुकी है टीम
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज बेल इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली टी20 सीरीज के जरिए न्यूजीलैंड टीम से जुडेंगे. वह ल्यूक रोंची की जगह बल्लेबाजी कोच होंगे. न्यूजीलैंड ने 2015 और 2019 में लगातार 2 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई. हालांकि टीम को 2015 से ऑस्ट्रेलिया से हार मिली. वहीं 2019 में मैच टाई होने के बाद इंग्लैंड की टीम बाउंड्री काउंट नियम से चैंपियन बनी थी. न्यूजीलैंड ने अब तक वनडे के अलावा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है. 2021 में केन विलियम्सन की कप्तानी में टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सीजन में टीम इंडिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था.
280 वनडे मैच का अनुभव
50 साल के न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से 280 वनडे खेले. 32 की औसत से 8037 रन बनाए. 8 शतक और 49 शतक जड़े. नाबाद 134 रन बेस्ट प्रदर्शन रहा है. इसके अलावा 111 टेस्ट में फ्लेमिंग ने 40 की औसत से 7172 रन बनाए. 9 शतक और 46 अर्धशतक ठोका. नाबाद 274 रन बेस्ट स्कोर है. उन्होंने 5 टी20 इंटरनेशनल में 110 रन बनाए. 38 रन बेस्ट स्कोर रहा.
.
Tags: Ms dhoni, New Zealand, Stephen Fleming, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : August 23, 2023, 15:40 IST
[ad_2]
Source link