Home Sports चहल की एक कमजोरी पड़ी उनपर भारी, रोहित का खोया भरोसा, अब वापसी मुश्किल!

चहल की एक कमजोरी पड़ी उनपर भारी, रोहित का खोया भरोसा, अब वापसी मुश्किल!

0
चहल की एक कमजोरी पड़ी उनपर भारी, रोहित का खोया भरोसा, अब वापसी मुश्किल!

[ad_1]

हाइलाइट्स

युजवेंद्र चहल की एक कमजोरी से डूबी लुटिया
वापसी के लिए अपने खेल में करना होगा सुधार

नई दिल्ली. एशिया कप के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो जिस एक खिलाड़ी का नाम नहीं होने पर सबसे ज्यादा हैरानी हुई थी, वो थे युजवेंद्र चहल. चहल एशिया कप के लिए चुनी गई 17 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे थे. उनके स्थान पर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को बतौर स्पिनर टीम में जगह मिली थी. चहल का सेलेक्शन नहीं होने पर खेल के जानकारों की राय भी बंटी हुई है. कुछ ने इस फैसले को सही ठहराया तो कुछ इसके खिलाफ हैं. हालांकि, टीम सेलेक्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने चहल को टीम में नहीं चुने जाने की वजह बताई थी. उन्होंने चहल की एक कमजोरी की तरफ इशारा किया था, जिसकी वजह से इस लेग स्पिनर को मौका नहीं मिल पाया. आखिर वो कमजोरी क्या थी, जिसने इस मैच विनर को टीम से बाहर रहने पर मजबूर किया. आइए समझते हैं.

रोहित शर्मा ने एशिया कप की टीम का ऐलान करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में चहल को न चुने जाने को लेकर कहा था कि टीम को 8 और 9 नंबर पर ऐसे गेंदबाज की जरूरत है, जो मौका पड़ने पर बैटिंग भी कर सके. इसी वजह से कुलदीप यादव और अक्षर पटेल टीम में चुने गए और चहल चूके. यानी चहल कमजोर बल्लेबाजी की वजह से एशिया कप के स्क्वॉड में जगह बनाने में नाकाम रहे. वैसे, चहल स्पेशलिस्ट गेंदबाज हैं और टीम में उनके चुने जाने का पहला पैमाना गेंदबाजी ही होना चाहिए लेकिन, जिस तरह से पिछले कुछ सालों में क्रिकेट का अंदाज बदला है. उसे देखते हुए गेंदबाजों से भी टीम को बैटिंग की उम्मीद होती है और जिस टीम के पास विकेट निकालने के अलावा रन बनाने वाले गेंदबाज हैं, वो लिमिटेड ओवर में विरोधी पर भारी पड़ती है.

चहल का वनडे में बैटिंग रिकॉर्ड खराब
अब अगर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल से युजवेंद्र चहल की बल्लेबाजी तुलना करें तो लेग स्पिनर काफी पिछड़े नजर आते हैं. चहल ने अबतक 72 वनडे में 14 पारी में ही बल्लेबाजी की है. इसमें उन्होंने 8.55 की औसत से सिर्फ 77 रन बनाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 18 रन है. चहल ने 10 नंबर पर 7 पारियों में कुल 49 रन बनाए हैं. दूसरी तरफ, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल का बैटिंग रिकॉर्ड शानदार है.

धोनी का साथी ‘पाकिस्तान के मलिंगा’ के आगे बेदम, खाता तक नहीं खोलने दिया, 6 गेंद में विपक्षी टीम का भी खेल खत्म

प्रसिद्ध कृष्णा हैं जसप्रीत बुमराह के बड़े कर्जदार! पेसर ने बताया कि कैसे कप्तान ने कमबैक में की मदद?

कुलदीप-अक्षर का चहल से बेहतर रिकॉर्ड
अक्षर पटेल ने 52 वनडे की 32 पारियों में 102 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए हैं. वो वनडे में दो अर्धशतक जमा चुके हैं. अक्षर ने 7 नंबर पर बैटिंग करते हुए 15 मैच में 232 रन बनाए हैं. उन्हें फ्लोटर की तरफ इस्तेमाल किया जा सकता है और वो वो ऊपर आकर भी बैटिंग कर सकते हैं. कुलदीप का बैटिंग रिकॉर्ड भी चहल की तुलना में बेहतर है. उन्होंने 84 वनडे की 31 पारियों में 164 रन बनाए हैं.

Tags: Asia cup, Axar patel, Kuldeep Yadav, Team india, Yuzvendra Chahal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here