Home Breaking News Hindenburg: क्या आने वाला है हिंडनबर्ग 2.0? जॉर्ज सोरोस समर्थित ओसीसीआरपी एक और ‘एक्सपोज’ की योजना बना रही

Hindenburg: क्या आने वाला है हिंडनबर्ग 2.0? जॉर्ज सोरोस समर्थित ओसीसीआरपी एक और ‘एक्सपोज’ की योजना बना रही

0
Hindenburg: क्या आने वाला है हिंडनबर्ग 2.0? जॉर्ज सोरोस समर्थित ओसीसीआरपी एक और ‘एक्सपोज’ की योजना बना रही

[ad_1]

Hindenburg 2.0? George Soros-backed OCCRP said to be planning another expose

ओसीसीआरपी (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिकी वित्तीय शोध और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग की अदाणी समूह पर गड़बड़ी के आरोप वाली रिपोर्ट के बाद एक अन्य संगठन देश के कुछ अन्य कॉरपारेट घरानों के बारे में ‘खुलासा’ करने की तैयारी में है।

अमेरिका के एक शॉर्ट सेलर द्वारा अदाणी समूह पर एक निराशाजनक रिपोर्ट से बाजार में हलचल मचाने के कुछ महीनों बाद, जॉर्ज सोरोस और रॉकफेलर ब्रदर्स फंड जैसे लोगों द्वारा वित्तपोषित संगठन ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) एक और “खुलासे” की योजना बना रहा है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी भारत में कुछ कॉरपोरेट घरानों पर एक और ‘एक्सपोज’ की योजना बना रही है।

मामले की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने कहा कि स्वयं को एक खोजी रिपोर्टिंग मंच कहने वाला ओसीसीआरपी औद्योगिक घराने के बारे में रिपोर्ट या लेखों की एक श्रृंखला प्रकाशित कर सकता है। इसका गठन यूरोप, अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका में फैले 24 गैर-लाभकारी जांच केंद्रों ने किया है। हालांकि, इस संबंध में ओसीसीआरपी से टिप्पणियां मांगने के लिए भेजी गई एक ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here