Home Sports प्रसिद्ध हैं बुमराह के कर्जदार! पेसर ने बताया कि कैसे कप्तान ने कराया कमबैक?

प्रसिद्ध हैं बुमराह के कर्जदार! पेसर ने बताया कि कैसे कप्तान ने कराया कमबैक?

0
प्रसिद्ध हैं बुमराह के कर्जदार! पेसर ने बताया कि कैसे कप्तान ने कराया कमबैक?

[ad_1]

हाइलाइट्स

प्रसिद्ध कृष्णा ने आयरलैंड दौरे से टीम इंडिया में वापसी की है
उन्होंने बताया है कि कैसे रिहैब के दौरान बुमराह ने उनकी मदद की

नई दिल्ली. भारत ने आयरलैंड के खिलाफ 3 टी20 की सीरीज 2-0 से जीती. तीसरा मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था. इस सीरीज के जरिए ही भारत के दो अहम तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम इंडिया में वापसी की. दोनों का कमबैक अच्छा रहा. अब बुमराह-प्रसिद्ध की जोड़ी एशिया कप में धमाल मचाती नजर आएगी. प्रसिद्ध ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2 मैच में 4 विकेट झटके थे.

प्रसिद्ध कृष्णा ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अपने प्रदर्शन और बुमराह के साथ अपने बॉन्ड को लेकर कहा, “नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिकवरी के दौरान बुमराह के साथ मिलकर काम करना निश्चित रूप से काफी सीखने वाला रहा. दबाव में प्रदर्शन करने का उनका तरीका और कई मौकों पर चीजों को सीधे रखने की उनकी क्षमता प्रेरणादायक है. हमने इस दौरान एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा, और हमारी साझेदारी नतीजे भी दे रही है.

27 साल के इस तेज गेंदबाज ने उन एरिया के बारे में बताया जिन पर उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी रिकवरी पर फोकस किया था. कृष्णा ने कहा, “एनसीए में हमारे सेशन काफी अच्छे रहे थे. हमने शुरू से ही सोच और लक्ष्य साफ रखे थे.अपनी शारीरिक और मानसिक फिटनेस के नियमित मूल्यांकन से हमें अपने रिहैब के टारगेट को हासिल करने में पूरी मदद मिली. हमने गेंदबाजी की प्रैक्टिस करने से पहले समग्र कल्याण को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया. इससे हमें मैच की परिस्थितियों के लिए खुद को तैयार करने में मदद मिली.”

Asia cup से पहले विराट कोहली ने पास किया पहला इम्तिहान, यो-यो टेस्ट में चमके, जानें कितना स्कोर किया?

Asia Cup से पहले रोहित-विराट को भी देना होगा इम्तिहान, पास नहीं होने पर…बीसीसीआई ने भी रख दी शर्त

प्रसिद्ध कृष्णा ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया की जीत में अहम रोल निभाया था. इस सीरीज में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से साबित कर दिया कि वो पूरी तरह तैयार हैं. वो अब एशिया कप में खेलते नजर आएंगे. भारत का इस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला 2 सितंबर को पाकिस्तान से होगा.

Tags: Asia cup, Jasprit Bumrah, Prasidh krishna, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here