[ad_1]

इसरो ने साझा किया रोवर के चांद की सतह पर उतरने का वीडियो।
– फोटो : ISRO
विस्तार
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद पूरी दुनिया दिलचस्पी से भारत के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की तरफ से आने वाली जानकारियों का इंतजार कर रही है। भारत की स्पेस एजेंसी इसरो भी समय-समय पर मिशन से जुड़े अपडेट्स साझा कर रही है। इस बीच एजेंसी ने एक और वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें चंद्रयान-3 के रोवर को चंद्रमा की सतह पर उतरते देखा जा सकता है।
इसरो के नए वीडियो में क्या?
इसरो के नए वीडियो को विक्रम लैंडर के कैमरे से लिया गया है। इसमें प्रज्ञान रोवर को लैंडर से निकलते हुए और रैंप पर धीरे-धीरे उतरने के बाद चांद की सतह पर चलते देखा जा सकता है। इसरो ने बताया कि यह वीडियो 23 अगस्त को चांद पर विक्रम की सफल लैंडिंग के बाद का है।
लगातार वीडियो शेयर कर रहा है इसरो
इससे पहले इसरो ने 24 अगस्त को भी एक वीडियो साझा किया। इसमें बताया गया कि लैंडर इमेजर कैमरे ने सतह पर उतरने से ठीक पहले चंद्रमा की तस्वीर कैसे खींची।
एक अन्य ट्वीट में इसरो ने कहा, “सभी गतिविधियां निर्धारित समय पर हैं। सभी प्रणालियां सामान्य हैं। लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE ने आज काम करना शुरू कर दिया है। रोवर की गतिशीलता संचालन शुरू हो गया है।” इसरो ने बताया कि प्रॉपल्शन मॉड्यूल पर SHAPE पेलोड रविवार को चालू किया गया था।
[ad_2]
Source link