Home Breaking News ‘मनी हाइस्ट’ से प्रेरित है शाहरुख की ‘जवान’? लंबे समय से उठ रही अफवाहों पर मुकेश छाबड़ा ने दिया जवाब

‘मनी हाइस्ट’ से प्रेरित है शाहरुख की ‘जवान’? लंबे समय से उठ रही अफवाहों पर मुकेश छाबड़ा ने दिया जवाब

0
‘मनी हाइस्ट’ से प्रेरित है शाहरुख की ‘जवान’? लंबे समय से उठ रही अफवाहों पर मुकेश छाबड़ा ने दिया जवाब

[ad_1]


शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। एटली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के कई अलग-अलग अंदाज देखने को मिलने वाले हैं। रिलीज हुए पोस्टर में किंग खान का ग्रे-शेड भी देखने को मिल चुका है, जिसने फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ाया हुआ है। प्रीव्यू जारी होने के बाद से ही ‘जवान’ को अधिकांश लोगों ने कहा है कि यह स्पेनिश वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ का रूपांतरण है। वहीं, अब इन खबरों पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दे दिया है। 



अधिकांश लोगों के जरिए ‘जवान’ की ‘मनी हाइस्ट’ से तुलना किए जाने पर मुकेश छाबड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुकेश छाबड़ा, शाहरुख खान के इस प्रोजेक्ट से करीब से जुड़े रहे हैं। वहीं, एक इंटरव्यू में कॉपी को लेकर बात करते हुए छाबड़ा ने कहा है, ‘जितने लोगों को अनुमान लगाना है, लगाते रहो। जब जवान रिलीज होगी तो आपको पता चलेगा। ट्रेलर के बाद मुझे इतने मैसेज आए, लेकिन मैंने खुलासा नहीं किया।’


मुकेश छाबड़ा ने इसके ‘मनी हाइस्ट’ से प्रेरित होने की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया। कास्टिंग डायरेक्टर ने अपनी बात में जोड़ा, ‘मैं चाहता हूं कि आप सभी इंतजार करें और इसे बड़े पर्दे पर देखें।’ फिल्म की कास्टिंग मुकेश ने की है, और वह शाहरुख खान के फैन भी हैं। यही कारण है कि ‘जवान’ मुकेश छाबड़ा के लिए एक विशेष फिल्म है, और उन्हें विश्वास है कि फिल्म शाहरुख खान के फैंस को बड़े पैमाने पर आश्चर्यचकित करेगी।

Milind Safai: कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए मिलिंद सफई, 53 साल की उम्र में मराठी अभिनेता ने ली अंतिम सांस



‘जवान’ की बात करें तो, शाहरुख खान ने फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ाने के लिए इसका नया पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर में शाहरुख खान के कुल पांच लुक देखने को मिले हैं। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। मूवी में किंग खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति जैसे सितारे भी लीड रोल में हैं। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here