Home Sports बाबर आजम ने ठुकराई 4 करोड़ की डील, लेकिन शाहीन अफरीदी और शादाब खेलेंगे

बाबर आजम ने ठुकराई 4 करोड़ की डील, लेकिन शाहीन अफरीदी और शादाब खेलेंगे

0
बाबर आजम ने ठुकराई 4 करोड़ की डील, लेकिन शाहीन अफरीदी और शादाब खेलेंगे

[ad_1]

नई दिल्ली. बाबर आजम अभी वनडे में दुनिया के नंबर-1 बैटर हैं. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान की टीम वनडे की नंबर-1 टीम भी बन गई है. इस बीच खबर आ रही है कि एक शर्त के चलने बाबर ने 4 करोड़ रुपये की बड़ी डील ठुकरा दी है. अमीरात क्रिकेट बोर्ड की ओर से आयोजित इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के दूसरे सीजन के मुकाबले 19 जनवरी से 18 फरवरी तक होने हैं. लीग के दूसरे सीजन की बात करें, तो पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. उन्हें लगभग 3.50 करोड़ रुपये मिलेंगे. डील के अनुसार, यदि किसी खिलाड़ी को शाहीन से अधिक पैसे मिलते हैं, तो पाकिस्तानी गेंदबाजों को मुआवजे के तौर पर बची राशि दी जाएगी. वे अगले 3 साल लीग में सबसे अधिक राशि पाने वाले खिलाड़ी रहेंगे.

क्रिकेट पाकिस्तान की खबर के अनुसार, बाबर आजम और आयोजकों के बीच भुगतान शर्तों और इमेज राइट्स को लेकर बात नहीं बन सकी. शाहीन अफरीदी के अलावा ऑलराउंडर शादाब खान और आजम खान भी डेसर्ट वाइपर्स की ओर से खेलते हुए दिखेंगे. बांग्लादेश प्रीमियर लीग के मुकाबले 10 जनवरी से शुरू हो रहे हैं. इसमें बाबर आजम और माेहम्मद रिजवान सहित कई पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे. पिछले दिनों बाबर लंका प्रीमियर लीग में उतरे थे और शतक भी ठोका था. हालांकि उनकी टीम फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी.

नेपाल की टीम पाकिस्तान में कर रही है तैयारी
अब पाकिस्तान की टीम 30 अगस्त से 17 सितंबर तक होने वाले एशिया कप की तैयारी में जुटी हुई है. पीसीबी को टूर्नामेंट की मेजबानी मिली हुई है. हालांकि बीसीसीआई के विरोध के कारण टूर्नामेंट के 4 मैच पाकिस्तान में जबकि फाइनल सहित 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. एशिया कप के लिए नेपाल की टीम पाकिस्तान पहुंच चुकी है. टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा. अफगानिस्तान की टीम 28 अगस्त को पाकिस्तान पहुंचेगी. वहीं श्रीलंका और बांग्लादेश के 1 सितंबर को पाकिस्तान पहुंचने की संभावना है.

42 साल के पाकिस्तानी बैटर ने मचाया कोहराम, 14 छक्के जड़कर टीम को फाइनल में दिलाई जगह, रैना और पठान बाहर

पाकिस्तान में होने वाले 4 मैचों की बात करें, तो पहले मैच में बाद अन्य 3 मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने हैं. 3 सितंबर को अफगानिस्तान-बांग्लादेश और 5 सितंबर को अफगानिस्तान-श्रीलंका लाहौर में भिड़ेंगे. इस मैदान पर सुपर-4 का भी एक मैच खेला जाना है.

Tags: Babar Azam, Pakistan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here