[ad_1]

Onion Price
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
टमाटर के बाद अब प्याज के दाम घरों का बजट बिगाड़ने लगा है। प्याज की कीमतों में लगातार तेजी आने लगी है। हालांकि दाम को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने अपने स्तर पर तेजी से तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) ने पिछले चार दिनों में किसानों से सीधे 2,826 टन प्याज खरीदा है। यह खरीद 2,410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हुई। सरकार ने इस साल प्याज के बफर स्टॉक का लक्ष्य तीन लाख टन से बढ़ाकर पांच लाख टन कर दिया है।
बाजार में प्याज के दामों को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने निर्यात पर अंकुश लगाया है। किसान घबराहट और जल्दबाजी में ब्रिकी नहीं करे इसलिए सरकार ने दो सहकारी समितियों- एनसीसीएफ और एनएएफईडी को किसानों से सीधे एक लाख टन प्याज खरीदने का आदेश दिया गया है। दोनों सहकारी समितियां सरकार के बफर स्टॉक को थोक और खुदरा बाजार में बेच रही हैं। प्याज के दाम इस समय दिल्ली और अन्य शहरों में गुणवत्ता के आधार पर 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक चल रहे है।
एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा का कहना है कि, सहकारी समिति ने 22 अगस्त को महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किसानों से सीधे खरीद शुरू की। महाराष्ट्र में लगभग 12-13 खरीद केंद्र खोले गए हैं और मांग के आधार पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। पिछले चार दिनों में हमने लगभग 2,826 टन प्याज खरीदा। ज्यादातर खरीद महाराष्ट्र से हुई है। कुल एक लाख टन खरीदने का लक्ष्य है। एनसीसीएफ किसानों से सीधे 2410 रुपये प्रति क्विंटल पर प्याज खरीद रहा है, जो मौजूदा थोक दर 1900-2000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है।
[ad_2]
Source link