[ad_1]
हाइलाइट्स
रोहित शर्मा का एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ है शानदार प्रदर्शन.
36 वर्षीय बल्लेबाज ने ग्रीन टीम के खिलाफ सात पारियों में बनाए हैं 367 रन.
नई दिल्ली. क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो गया है. एशिया कप 2023 का आगाज हो गया है. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जा रहा है. वहीं जारी टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ चुनौती पेश करेगी. इस मुकाबले की हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. दोनों टीमों के बीच यह मैच दो सितंबर को खेला जाएगा. जिसका गवाह कैंडी स्थित पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा.
रोहित शर्मा पर रहेगी सबकी नजर:
भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के दौरान सबकी नजर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के उपर रहेगी. वजह, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में रोहित का रिकॉर्ड बेहद शानदार है. उन्होंने ग्रीन टीम के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में 2007 से अबतक कुल 16 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 16 पारियों में 51.42 की औसत से 720 रन निकले हैं. पाकिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में रोहित के नाम दो शतक और छह अर्द्धशतक दर्ज है.
यह भी पढ़ें- VIDEO: कैप्टन रोहित के डायरेक्ट थ्रो पर इजमाम के भतीजे का हुआ काम तमाम, बाबर आजम भी देखते रह गए बस मुंह
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन:
वहीं बात करें एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा के प्रदर्शन के बारे में तो यहां भी उनका जबर्दस्त प्रदर्शन है. 36 वर्षीय बल्लेबाज ने ग्रीन टीम के खिलाफ सात पारियों में 367 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्द्धशतक और एक शतक निकला है. रोहित का पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन नाबाद 111 रन है.
पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में रोहित की सातों पारियां:
0*(1), 58(71), 22(24), 68(83), 56(58), 52(39) & 111*(119).
रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर:
मौजूदा भारतीय कप्तान ने देश के लिए अबतक कुल 444 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 465 पारियों में 17367 रन निकले हैं. रोहित के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 44 शतक, चार दोहरा शतक और 93 अर्द्धशतक दर्ज है. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 63 पारियों में 11 सफलता प्राप्त की है.
.
Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Rohit sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : August 30, 2023, 18:51 IST
[ad_2]
Source link