Home Sports एशिया कप में रोहित के आगे सबकी बोलती बंद! 2 बार पाकिस्तान को बुरी तरह पीटा

एशिया कप में रोहित के आगे सबकी बोलती बंद! 2 बार पाकिस्तान को बुरी तरह पीटा

0
एशिया कप में रोहित के आगे सबकी बोलती बंद! 2 बार पाकिस्तान को बुरी तरह पीटा

[ad_1]

नई दिल्ली. एशिया कप 2023 का खिताब कौन जीतेगा इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही है. भारतीय टीम एक बार फिर से जीत की सबसे बड़ी दावेदार है. भारत का चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान भी खतरनाक गेंदबाजी की वजह से हॉट फेवरेट माना जा रहा है. मेजबान श्रीलंका को घर पर खेलने का फायदा मिलेगा तो वहीं बांग्लादेश हमेशा ही एशिया कप में खतरनाक होती है. बतौर कप्तान रोहित शर्मा हर टीम पर भारी पड़ते नजर आते हैं क्योंकि इन सबके खिलाफ उनका अजेय रथ जारी है.

इस बार का एशिया कप पाकिस्तान में खेला जाना था लेकिन पाकिस्तान जाकर भारत के खेलने से मना करने के बाद श्रीलंका को टूर्नामेंट का सह मेजबान बनाया गया. बांग्लादेश में खेले गए 2018 के एशिया कप टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने जीत का परचम लहराया था. वनडे फॉर्मेट में पहली बार भारतीय कप्तान के तौर पर उतरे हिट मैन ने सभी मुकाबले जीते थे. इस फॉर्मेट में उनके जीत का रिकॉर्ड 100 फीसदी का है.

2 बार पाकिस्तान को बुरी तरह धोया

एशिया कप में कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड जितना शानदार है, पाकिस्तान के खिलाफ उतना ही ज्यादा खतरनाक. पाक टीम को रोहित शर्मा के सामने दो बार एक ही सीजन में करारी हार मिली है. लीग मैच में भारत ने 8 विकेट के पाकिस्तान को हराया था. जबकि सुपर 4 में 9 विकेट की बड़ी जीत दर्ज की थी. लीग स्टेज में महज 162 तो सुपर फोर में पाकिस्तान की टीम 237 रन ही बना पाई थी.

बाबर के पास नहीं वनडे एशिया कप का अनुभव

बतौर कप्तान वनडे एशिया कप में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलने उतरे हैं. साल 2018 के एशिया कप में सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम को मुंह की खानी पड़ी थी. 2022 में टी20 फॉर्मेट में यह टूर्नामेंट खेला गया था और बाबर आजम बतौर कप्तान एशिया कप खेलने उतरे थे. टीम फाइनल तक पहुंची थी लेकिन श्रीलंका ने हराकर खिताब अपने नाम किया था.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here