[ad_1]

इक्वलाइजर 3 रिव्यू
– फोटो : सोशल मीडिया
Movie Review
इक्वलाइजर 3
कलाकार
डेंजेल वाशिंगटन
,
डकोटा फैनिंग
,
इयूजिनियो मास्ट्रान्ड्रिया
,
डेविड डेनमे
,
रेमो गिरोनी
और
गाया स्कोडेलारो आदि
लेखक
रिचर्ड वेंक
निर्देशक
एन्ट्वान फ्युकुवा
निर्माता
टॉड ब्लैक
,
जैसन ब्लूमेंथल
,
डेंजेल वाशिंगटन
और
एन्ट्वान फ्युकुवा आदि
रिलीज
1 सितंबर 2023
देवदूत किसी ने नहीं देखे। और, अगर देखे भी होंगे तो शायद ही कभी कोई उन्हें समय रहते पहचान पाता होगा। कभी किसी संकट में जब कोई राह नजर न आए और कोई अनजान शख्स आए, मदद करके लापता हो जाए, वही देवदूत है। ईश्वर में आस्था रखने वाला। इंसानियत का सम्मान करने वाला और दूसरों के दुख अपना समझने वाला। कुछ कुछ, अपने लिए जिये तो क्या जिये, तू जी ऐ दिल जमाने के लिए…, सरीखा। हॉलीवुड फिल्म सीरीज ‘इक्वलाइजर’ का नायक रॉबर्ट मैककॉल ऐसा ही तो है। यूएस मरीन और डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी में काम कर चुका रॉबर्ट यायावर है। वह सुकून की तलाश में हैं। हिंसा उसकी तलाश में कभी चैन नहीं लेती। वह कैवल्य पाना चाहता है। कायनात उसे पाना चाहती है। दोनों एक दूसरे से दूर रह ही नहीं पाते।
[ad_2]
Source link