Home Sports तेंदुलकर ने पाकिस्तान को रुलाए खून के आंसू, देखें पाक दिग्गजाें की पिटाई VIDEO

तेंदुलकर ने पाकिस्तान को रुलाए खून के आंसू, देखें पाक दिग्गजाें की पिटाई VIDEO

0
तेंदुलकर ने पाकिस्तान को रुलाए खून के आंसू, देखें पाक दिग्गजाें की पिटाई VIDEO

[ad_1]

नई दिल्ली. मुकाबला भारत और पाकिस्तान का हो तो उम्मीदें आसमान पर पहुंच ही जाती हैं. उम्मीद जीत की, रोमांच की, उतारचढ़ाव वाले गेम की. ऐसे ही एक मुकाबले की उम्मीद आज 2 सितंबर को एशिया कप में हो रहे भारत पाकिस्तान मुकाबले से है, जो श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा. अभी ज्यादा दिन नहीं हुए जब विराट कोहली ने शेर का जिगरा दिखाते हुए टी20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली थी. और भी ऐसी कई यादें हैं. जैसे कि 1989 का एक मुकाबला, जिसमें सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तानी दिग्गज स्पिनर अब्दुल कादिर और उनके फैंस को खून के आंसू रुला दिया था. आज बात सचिन के उसी करिश्माई बैटिंग की.

सचिन तेंदुलकर भारतीय टीम में पहली बार 1989 में शामिल किए गए. श्रीकांत की कप्तानी में यह टीम पाकिस्तान दौरे पर पहुंची, जहां बैटर्स की परीक्षा लेने के लिए इमरान खान, वसीम अकरम, वकार यूनुस और अब्दुल कादिर तैयार बैठे थे. इस बात में कोई शक नहीं कि अब्दुल कादिर उस दौर के दुनिया के सबसे बड़े स्पिनर थे. कादिर का यही गुमान उन्हें तब ले डूबा, जब उन्होंने 16 साल के सचिन तेंदुलकर को चैलेंज कर दिया.

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच लाहौर में खेला जाने वाला एक वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. लेकिन जब तक मैच रद्द करने का निर्णय हुआ, तब तक तमाशाई (दर्शक) स्टेडियम में आ चुके थे. तब पाकिस्तानी बोर्ड ने भारतीय टीम से नुमाइशी मैच खेलने की गुजारिश की, जिसे मान लिया गया. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच (20-20 ओवर का वनडे मैच) खेला गया.

पाकिस्तान ने इस नुमाइशी मैच में 20 ओवर में 157 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से सलीम मलिक ने 75 रन की खूबसूरत पारी खेली. क्रिकेट के उस दौर में 20 ओवर में यह बेहतरीन स्कोर कहा जा सकता था. लेकिन भारत ने इसका करारा जवाब दिया. खासकर सचिन तेंदुलकर ने, जो 16वें ओवर में 88 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरने पर बैटिंग करने आए. अब भारत को 4 ओवर में 69 रन चाहिए थे. सचिन को बैटिंग ऑर्ड में मोहम्मद अजहरुद्दीन और संजय मांजरेकर के ऊपर प्रमोट किया था, जिसे उन्हें सही ठहराया.

सचिन ने अपनी कातिलाना बैटिंग का मुजाहिरा सबसे पहले मुश्ताक अहमद के ओवर में दिखाया. उन्होंने इस युवा लेग स्पिनर की लगातार 3 गेंदों पर 16 रन ठोक दिए. अपने जूनियर को पिटता देख अब्दुल कादिर ने गेंद पकड़ी और सचिन को चैलेंज किया कि बच्चे को क्या मारते हो, मुझे मारकर दिखाओ. कादिर को अपनी काबिलियत पर घमंड था, जिसके टूटने का गवाह 16 नवंबर 1989 बना. पाकिस्तानी क्रिकेटप्रेमी जिस स्पिनर को जादुई बॉलिंग के लिए जगलर कहा जाता था, सचिन ने उसके घमंड का सारा भूत उतार दिया.

सचिन तेंदुलकर ने अब्दुल कादिर के इस ओवर में 4 छक्के और एक चौका लगाया. इस मैच के कुछ दिन बाद अब्दुल कादिर ने ईमानदारी से एक बात स्वीकार की. उन्होंने कहा, ‘मैंने उस दिन एक महान खिलाड़ी को देखा.’ सचिन ने इस मैच में 18 गेंद पर 53 रन बनाए थे. हालांकि, सचिन की इस बेशकीमती पारी के बावजूद भारत यह मैच 4 रन से हार गया था.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Pakistan, Sachin tendulkar, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here