[ad_1]

मिस्ट्री ऑफ द टैटू
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
Movie Review
मिस्ट्री ऑफ द टैटू
कलाकार
अर्जुन रामपाल
,
अमीषा पटेल
,
डेजी शाह
,
रोहित राज
और
मनोज जोशी
लेखक
कलाइरसी साथप्पन
निर्देशक
कलाइरसी साथप्पन
और
गणेश महादेवन
निर्माता
कशिश खान
,
अनुश्री शाह
और
गजीनाथ जयकुमार
रिलीज
1 सितंबर 2023
अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही हैं। अमीषा की एक और फिल्म फिल्म ‘मिस्ट्री ऑफ द टैटू’ भी सिनेमाघरों तक पहुंच चुकी है। कहने को ये फिल्म मर्डर मिस्ट्री है पर मिस्ट्री क्या है, किसी को नहीं पता। हालांकि फिल्म में अमीषा पटेल और अभिनेता अर्जुन रामपाल मेहमान भूमिकाएं ही हैं लेकिन जिस तरह से उनको फिल्म के प्रचार में आगे रखा गया, उससे लगता है कि फिल्म के निर्माता उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर खासे उत्साहित हैं। फिल्म में अमीषा पटेल ने विश्वप्रसिद्ध चित्रकार चित्रा देवी की भूमिका निभाई है। और, फिल्म की कहानी उन्हीं के मर्डर से शुरू होती है।
[ad_2]
Source link