Home Sports गौतम गंभीर को आई एशिया कप 2010 के भारत-पाक मैच की याद, कहा- ‘धोनी या मैंने नहीं वो मैच तो इसने जिताया था’

गौतम गंभीर को आई एशिया कप 2010 के भारत-पाक मैच की याद, कहा- ‘धोनी या मैंने नहीं वो मैच तो इसने जिताया था’

0
गौतम गंभीर को आई एशिया कप 2010 के भारत-पाक मैच की याद, कहा- ‘धोनी या मैंने नहीं वो मैच तो इसने जिताया था’

[ad_1]

नई दिल्ली. एशिया कप 2023 का तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच खेला गया. बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो गया. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग की थी लेकिन दूसरी इनिंग में पाकिस्तान एक भी गेंद नही खेल सका. इस मैच के लिए भारत की ओर से रवि शास्त्री, गौतम गंभीर जैसे पूर्व क्रिकेटर कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा थे. एशिया कप के एक पुराने मैच को याद करते हुए गंभीर ने कहा कि वह मैच धोनी या मैंने नहीं जिताया था. वह हरभजन सिंह ने जिताया था.

गौतम गंभीर ने कॉमेंट्री के दौरान साल 2010 में एशिया कप में दांबुला में हुए भारत पाकिस्तान मैच को लेकर कहा” वो मैच मैंनें नहीं जिताया था. वो हरभजन सिंह ने जिताया था. मेरे और धोनी के बीच में साझेदारी हुई थी लेकिन वो हरभजन सिंह ने जिताया था. क्योंकि मेरा मानना है कि जो आखिरी रन बनाता है. वही मैच जिताता है. उस मैच में कंडीशन अच्छी थी नहीं. लाइट्स इतनी अच्छी नहीं थी. हमारे सामने शोएब अख्तर, अब्दुल रजाक, सईद अजमल जैसे प्लेयर थे.”

एशिया कप के पहले ही मैच में शतक ठोकने वाला पाक बैटर, जड़ चुका है 6 गेंदों में 6 छक्के, भारत के खिलाफ भी…

हरभजन और धोनी ने खेली थी बेहतरीन पारी

साल 2010 के एशिया कप के टूर्नामेंट का यह चौथा मैच था. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. सलमान बट की 74 और कामरान अकमल की अर्धशतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने 267 रन बनाए. चेज करते हुए टीम इंडिया ने 49.5 ओवर में ही जीत हासिल कर ली थी. वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली जल्दी आउट हो गए थे. गौतम गंभीर ने 83 और धोनी ने 56 रनों की पारी खेली थी.

हरभजन सिंह ने पांचवी गेंद पर लगाया था छक्का
पाकिस्तान के लिए उस मैच में आखिरी ओवर मोहम्मद आमिर ने डाला था. उनकी दूसरी गेंद पर सुरेश रैना रन आउट हो गए थे. तीसरी गेंद पर प्रवीण कुमार ने 2 रन लिए थे. इसके बाद उन्होंने 1 रन लेकर स्ट्राइक हरभजन को दे दी. भारत को 2 गेंदों में 3 रनों की जरूरत थी. हरभजन सिंह ने पांचवी गेंद पर शानदार छक्का लगाया. भारत ने इस मैच को 3 विकेट से जीत लिया था.

Tags: Asia cup, Gautam gambhir, Harbhajan singh, India Vs Pakistan, Ms dhoni



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here