Home Breaking News One Nation One Election: अधिसूचना से पहले अधीर रंजन चौधरी ने भरी थी हामी! बाद में शाह को पत्र लिखकर किया इनकार

One Nation One Election: अधिसूचना से पहले अधीर रंजन चौधरी ने भरी थी हामी! बाद में शाह को पत्र लिखकर किया इनकार

0
One Nation One Election: अधिसूचना से पहले अधीर रंजन चौधरी ने भरी थी हामी! बाद में शाह को पत्र लिखकर किया इनकार

[ad_1]

Adhir Ranjan Chowdhury given consent to part of One Nation One Election committee before notification

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी
– फोटो : PTI

विस्तार


एक देश-एक चुनाव पर केंद्र सरकार ने शनिवार को आठ सदस्यीय समिति का गठन किया था। कानून मंत्रालय ने इसे लेकर एक अधिसूचना भी जारी की थी। इस समिति में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का भी नाम था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया था। अब मामले में नया दावा किया जा रहा है। 

दरअसल, सरकारी सूत्रों का कहना है कि अधिसूचना जारी होने से पहले कांग्रेस सांसद ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव समिति’ का हिस्सा बनने के लिए अपनी सहमति दे दी थी। हालांकि, बाद में कांग्रेस सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में कांग्रेस सांसद ने कहा था कि उन्हें जानकारी मिली है कि देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए उन्हें उच्च स्तरीय समिति में शामिल किया गया है। मुझे इस समिति में काम करने में कोई झिझक नहीं है, लेकिन मुझे डर है कि यह एक छलावा है। आम चुनावों से कुछ महीने पहले गैर व्यवहारिक विचार को देश पर थोपा जा रहा है। सरकार द्वारा अचानक लिया गया यह फैसला सरकार के गुप्त उद्देश्यों के बारे में चिंता पैदा करता है। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here