Home World US Presidential Election 2024: विवेक रामास्वामी बोले, अगर राष्ट्रपति बना तो डोनाल्ड ट्रंप को कर दूंगा माफ क्योंकि…

US Presidential Election 2024: विवेक रामास्वामी बोले, अगर राष्ट्रपति बना तो डोनाल्ड ट्रंप को कर दूंगा माफ क्योंकि…

0
US Presidential Election 2024: विवेक रामास्वामी बोले, अगर राष्ट्रपति बना तो डोनाल्ड ट्रंप को कर दूंगा माफ क्योंकि…

[ad_1]

US Presidential Election 2024 News: भारतीय अमेरिकी विवेक रामास्वामी ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करते हुए कहा कि अगर उनकी जगह ट्रंप रिपब्लिकन उम्मीदवार बनेंगे तो वह उनका समर्थन करेंगे. पीटीआई-भाषा के मुताबिक रविवार को एक टॉक शॉ के दौरान रामास्वामी ने यह भी कहा कि अगर वह अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बनते हैं तो ट्रंप को माफ कर देंगे.  गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप फिलहाल कई कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं

 

‘यह देश को एकजुट करने में मदद करेगा’
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल रामास्वामी ने ‘एबीसी न्यूज’ से कहा, ‘यदि डोनाल्ड ट्रंप पार्टी के उम्मीदवार बनते हैं– हां, मैं उनका समर्थन करूंगा. यदि मैं राष्ट्रपति बना, तो मैं उन्हें माफ कर दूंगा क्योंकि यह देश को एकजुट करने में मदद करेगा लेकिन यह सबसे अहम चीज नहीं है जिसे मैं अगले राष्ट्रपति के रूप में करूंगा. यह देश को आगे बढ़ाने के लिए शुरुआती चीज है.’

भारतीय अमेरिकी उद्यमी ने कहा,‘मेरी मूल बात यह है कि मैं उस व्यक्ति को वोट दूंगा जो मुझे लगता है कि इस देश को आगे ले जाने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में है. मुझे नहीं लगता कि वह जो बाइडन हैं. मुझे नहीं लगता कि वह कोई अन्य कठपुतली, कमला हैरिस या कोई और है, जिसे वे जो बाइडन के बाद सामने लाएंगे.’

दो भारतीय-अमेरिकियों में मुकाबला
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दौड़ में दो भारतीय-अमेरिकी शामिल हैं. रामास्वामी के अलावा एक अन्य भारतीय अमेरिकी निक्की हेली भी इस दौड़ में शामिल हैं. वह दक्षिण कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर रह चुकी हैं.

(इनपुट – न्यूज एजेंसी- भाषा)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here