[ad_1]
नई दिल्ली. एशिया कप के पहले दो मुकाबले में रन बरसाने वाले बांग्लादेश के खूंखार बल्लेबाज को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है. टूर्नामेंट में अब तक 1 शतक और एक अर्धशतक जमाकर टीम की लाज बचाने वाले बल्लेबाज आगे अब नहीं खेल पाएगा. चोटिल होकर नजमुल हुसैन शंटो एशिया कप से बाहर हो गए हैं. बांग्लादेश की टीम के लिए यह काफी बड़ा झटका है.
बांग्लादेश की टीम को एशिया कप में सुपर 4 मुकाबलों से पहले एक बड़ा झटका लगा है. टीम के इन फॉर्म बल्लेबाज नजमुल हुसैन शंटो आगे के मुकाबलों में टीम के साथ नहीं होंगे. टीम के इस स्टार खिलाड़ी को चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. ग्रुप में रखी गई टीम बांग्लादेश के खिलाफ नजमुल ने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ अकेले 89 रन की पारी खेली थी. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ उतरे दूसरे मैच में तो उन्होंने जोरदार शतक जमाया.
बांग्लादेश के इन फॉर्म बैटर नजमुल हुसैन को लेकर बताया जा रहा है कि वह हैमस्टिंग की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. आगे भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने उनको लेकर जोखिम नहीं उठाया. चोट को लेकर जानकारी दी गई है कि नजमुल को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान ही हैमस्ट्रिंग की शिकायत हुई थी और वह मैच में फील्डिंग करने नहीं उतरे. इसके बाद जब एमआरआई कराया गया तो मांसपेशी में खिंचाव का पता चला.
बांग्लादेश की टीम मैनेजमेंट ने नजमुल के चोटिल होने के बाद टीम में उनकी जगह लिटन दास को शामिल करने का फैसला लिया है. लिटन दास का नाम एशिया कप की टीम में शामिल था लेकिन बीमार होने की वजह से वह वापस लौट गए थे. दास की टीम में वापसी के बाद बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर में बदलाव की पूरी उम्मीद है.
.
Tags: Asia cup
FIRST PUBLISHED : September 05, 2023, 18:30 IST
[ad_2]
Source link