[ad_1]

उदयनिधि स्टालिन
– फोटो : ट्विटर
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा नेताओं समेत कई लोग विरोध दर्ज करा रहे हैं। इस बीच, उदयनिधि ने सफाई दी है। उन्होंने गुरुवार को भगवा पार्टी के नेताओं पर उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया और इस संबंध में सभी मामलों का कानूनी रूप से सामना करने की कसम खाई है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला बोला। कहा कि वह मणिपुर हिंसा पर सवालों का सामना करने से डरते हुए दुनिया भर में घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों से आपके (भाजपा) सभी वादे खोखले हैं। तमिलनाडु के मंत्री ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे देश एकजुट होकर सवाल उठा रहा है कि उन्होंने हमारे कल्याण के लिए क्या किया है?
उदयनिधि ने कहा कि मोदी एंड कंपनी ध्यान भटकाने के लिए सनातन चाल का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा नेताओं ने टीएनपीडब्ल्यूएए सम्मेलन में मेरे भाषण को ‘नरसंहार भड़काने’ वाला बता दिया। वे इसे अपनी सुरक्षा के लिए एक हथियार मानते हैं।
[ad_2]
Source link