Home Sports खेत में पिच बनाकर की प्रैक्टिस, सोने समय भी सिर के पास रखता बल्ला, अब वर्ल्ड कप खेलेगा टीम इंडिया का स्टार

खेत में पिच बनाकर की प्रैक्टिस, सोने समय भी सिर के पास रखता बल्ला, अब वर्ल्ड कप खेलेगा टीम इंडिया का स्टार

0
खेत में पिच बनाकर की प्रैक्टिस, सोने समय भी सिर के पास रखता बल्ला, अब वर्ल्ड कप खेलेगा टीम इंडिया का स्टार

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) आज 8 सितंबर को अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म आज ही के दिन पंजाब के फाजिल्का शहर में साल 1999 में हुआ था. शुभमन गिल को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का काफी शौक था. वह शुरू से ही क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते थे. शुभमन गिल को अब वर्ल्ड कप में भी जगह मिली है. वह भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 में खेलते दिखेंगे.

भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी आते हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती दौर में काफी संघर्ष किया होता है. ऐसी ही कहानी गिल की है. शुभमन के पिता लखविंदर सिंह ने भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि शुभमन गिल को उन्होंने गांव के खेत में प्रैक्टिस कराई थी. वह खेत में चटाई डालकर ही गेंदबाजी किया करते थे, जिससे गिल का फ्रंट फुट बेहतर होता था और वह पुल शॉट भी बेहतर खेलते थे.

‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मैं जीतूंगा…’ एशिया कप खत्म होने से पहले ही पाकिस्तानी गेंदबाज का बड़ा बयान

सोते समय भी रखते थे बैट
गिल के पिता ने कहा था कि गिल बचपन से क्रिकेट के इतने जुनूनी थे कि वह बल्ले को सिर के नीचे रखकर ही सोते थे. स्ट्रगल के दौरान वह शुभमन गिल की ट्रेनिंग में कोई गैप नहीं आने देना चाहते थे. वह इसे जारी रहने देना चाहते थे. पिता ने उनको एक कोच की तरह ट्रेनिंग दी. शायद यही वजह है कि गिल आज अलग ही उंचाईयों पर पहुंच गए है. पिता चाहते थे कि वह वर्ल्ड कप खेले. जिसका सपने अब सच होने जा रहा है.

गिल को मिला वर्ल्ड कप में मौका
हर क्रिकेट खिलाड़ी का विश्व कप में खेलने का सपना होता है. लेकिन कुछ ही प्लेयर्स यहां तक पहुंचने में सफल हो पाते हैं. शुभमन गिल को भी इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप टीम में शामिल कर लिया गया है. गिल ने टीम इंडिया के लिए वनडे डेब्यू साल 2019 में किया था. तब से उन्होंने अब तक कलु 29 मैच खेले हैं. इतने कम समय में ही विश्व कप टीम में जगह बनाना गिल के लिए एक खास उपलब्धि है.

Tags: On This Day, Shubman gill, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here