[ad_1]
कोलंबो. श्रीलंका के कोच क्रिस सिल्वरवुड (Chris Silverwood) और बांग्लादेश के उनके समकक्ष चंडिका हथुरासिंघा (Chandika Hathurusingha) ने भारत और पाकिस्तान के बीच ‘सुपर फोर’ चरण के मैच के लिए ‘रिजर्व’ (IND vs PAK Reserve Day) दिन रखने के एकतरफा फैसले पर नाराजगी जाहिर की है. एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने घोषणा की थी कि अगर 10 सितंबर को बारिश ने खलल डाला तो भारत बनाम पाकिस्तान मैच 11 सितंबर को फिर से शुरू हो सकता है. टूर्नामेंट के अन्य मैचों के लिए कोई ‘रिजर्व’ दिन नहीं रखा गया है. ‘सुपर फोर’ चरण के सभी मैचों का आयोजन कोलंबो में होना है और इस शहर में अगले कुछ दिन बारिश का पूर्वानुमान है.
हथुरासिंघा ने कहा कि उन्हें एशिया कप के ‘प्लेइंग कंडिशन’ (मैचों के लिए तय नियम)’ में अचानक बदलाव के कारण की जानकारी नहीं है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ‘सुपर फोर’ चरण के मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘(एशिया कप में) एक तकनीकी समिति है जिसका प्रतिनिधित्व टूर्नामेंट में भाग लेने वाली छह टीम करती हैं. उन्होंने शायद किसी अन्य कारण से यह फैसला किया होगा.’
भारत- पाक मुकाबले से पहले कोलंबो से आई गुड न्यूज, मौसम ने ली करवट, वीडियो देख खिल जाएंगी बांछें
Shami v Shardul: शमी या ‘लॉर्ड’ ठाकुर? IND vs PAK मैच में किसे मिले मौका? द्रविड़- रोहित दुविधा में
‘हमारी टीम भी चाहेगी कि उनके मैचों के लिए रिजर्व डे रखा जाए’
हथुरासिंघा ने यह संकेत दिया कि इस मुद्दे पर सर्वसम्मति कोई फैसला नहीं लिया गया और उनकी टीम भी चाहेगी कि मैचों के लिए एक ‘रिजर्व’ दिन रखा जाए. उन्होंने कहा, ‘यह आदर्श नहीं है और हम एक अतिरिक्त दिन भी चाहेंगे.’हथुरासिंघा ने यह भी संकेत दिया कि संबंधित अधिकारियों ने निर्णय पर पहुंचने से पहले अन्य टीमों से परामर्श नहीं किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे इस पर और कोई टिप्पणी नहीं करनी है क्योंकि वे पहले ही निर्णय ले चुके हैं और अगर उन्होंने हमसे पहले सलाह ली होती तो हम अपनी राय दे चुके होते.’
‘मैं सुनकर हैरान रह गया’
सिल्वरवुड ने कहा कि जब उन्हें भारत-पाक मैच के लिए एक अतिरिक्त दिन रखने के फैसले के बारे में बताया गया तो वह आश्चर्यचकित रह गए. बकौल सिल्वरवुड, ‘जाहिर है, जब मैंने इसे पहली बार सुना तो मुझे थोड़ा आश्चर्य हुआ. लेकिन हम प्रतियोगिता का आयोजन नहीं करते हैं, इसलिए हम इसके बारे में बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं.’ श्रीलंका के कोच ने कहा कि रिजर्व दिन से भारत या पाकिस्तान को अनुचित लाभ मिल सकता है. उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो, मैं इसे केवल तभी एक समस्या मानता हूं जब तक इससे दूसरी टीमें अंक हासिल करती है और यह हमारे अभियान को प्रभावित करता है.’
.
Tags: Asia cup, Bangladesh, IND vs PAK, India Vs Pakistan, Sri lanka
FIRST PUBLISHED : September 08, 2023, 21:46 IST
[ad_2]
Source link