[ad_1]
Morocco Earthquake Today: अफ्रीकी देश मोरक्को में सुबह-सुबह भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है. यहां धरती में हुए कंपन के बाद कई इमारतें ढह गईं. अब तक 296 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. बीती रात को 6.8 की तीव्रता से जोरदार भूकंप आया था. इस प्राकतिक आपदा को लेकर देश के संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने कहा कि यह बीते 120 से अधिक सालों में उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र के इस हिस्से में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था.
दिल दहला देने वाला मंजर
इस भूकंप से हाहाकार मचा है. आपको बताते चलें कि यूं तो अफ्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों के बीच स्थित होने के चलते मोरक्को में अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक लेकिन इस हिस्से में ये बीते सौ सालों में ऐसा सबसे बड़ा भूकंप है. पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में साल 2004 में तेज भूकंप के झटके आए थे, जिसमें करीब 628 लोगों की मौत हो गई थी और 900 से अधिक लोग घायल हो गए थे. इसके अलावा मोरक्को के पड़ोसी देश अल्जीरिया में साल 1980 में 7.3 की तीव्रता से भूकंप आया था, जिसमें करीब 2500 लोगों की मौत हो गई थी और करीब तीन लाख लोग बेघर हो गए थे.
.
[ad_2]
Source link