[ad_1]
हाइलाइट्स
शोएब अख्तर ने कोलंबो में मौसम को देखते ही भारत को दी चुनौती.
कहा कुछ ऐसा जिससे भारतीय फैंस को मिर्ची लगनी तय.
नई दिल्ली. एशिया कप 2023 के सुपर-4 मुकाबले में 10 सितंबर को भारत की भिड़त पाकिस्तान से होने वाली है. इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं. दिग्गजों ने भी कोलंबो का रुख करना शुरू कर दिया है. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) भी भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले को लेकर काफी रोमांचित हैं. यही वजह है कि वह भी कोलंबो पहुंच गए हैं. इस पल का उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है. इस वीडियो में वह एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं.
48 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने इस बीच कोलंबो के मौसम की भी जानकारी दी है. साझा किए गए वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, ‘जस्ट कोलंबो में उतरा हूं. पाकिस्तान बनाम भारत मुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित हूं. मौसम काफी अच्छा लग रहा है.’ इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम को चुनौती भी है. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा है, ‘बच के रहना पाकिस्तान से.’
.
Tags: India Vs Pakistan, Shoaib Akhtar, Team india
FIRST PUBLISHED : September 09, 2023, 10:44 IST
[ad_2]
Source link