[ad_1]
Morocco Earthquake news updates 10 September: अफ्रीकी देश मोरक्को में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि मोरक्को की सरकार ने की है. अभी भी सैकड़ों लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है. हजारों लोग इस विनाशलीला में घायल हुए हैं. जिस इलाके में भूकंप आया वहां के एक बड़े हिस्से में बनी हर इमारत ढह गई. देश में चारों ओर मातम पसरा है, लोग बेसुध होकर अपनों को तलाश कर रहे हैं. मौत के बीच जिंदगी की तलाश जारी है, वहीं इमरजेंसी टीमें राहत और बचाव के काम में लगी हैं.
3 दिन के शोक का ऐलान
स्थानीय प्रशासन के हालिया बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार देर रात मोरक्को में आए भीषण भूकंप के बाद अब तक 2000 से अधिक लोगों की मौंत हुई हैं. 6.8 तीव्रता के इस भूकंप में हजारों लोग घायल होने के साथ बेघर हो गए हैं. देशभर में भूकंप से हुई इस तबाही के चलते अधिकारियों ने शनिवार को देश में तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.
.
[ad_2]
Source link