[ad_1]
हाइलाइट्स
रोहित-गिल का नया अवतार देख डर गई पाकिस्तान.
कैप्टन बाबर आजम से हुई बड़ी गलती .
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच सुपर-4 का मुकाबला शुरू हो गया है. ब्लू टीम इस मुकाबले में कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रही है. पिछले कुछ मुकाबलों में पाकिस्तान की पेस तिकड़ी जहां ब्लू टीम के लिए अबूझ पहेली बनी हुई थी. इस मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने उनका धागा खोल के रख दिया है.
हाल यह है कि शुरूआती ओवरों में जो प्रेशर भारतीय बल्लेबाजों के उपर नजर आता था. वहीं प्रेशर मौजूदा समय में पाकिस्तानी टीम पर पर नजर आ रहा है. इस बीच पाकिस्तानी टीम गलतियां भी कर रही है. मैच के दौरान चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें नाकामयाब रहे.

यह भी पढ़ें- बाबर-बाबर करती रही दुनिया, लेकिन पाकिस्तानी दिग्गज ने माना विराट कोहली को आधुनिक युग का महानतम बल्लेबाज
इस बीच बल्ले और गेंद के बीच दुरी काफी रही. इसके बावजूद ग्रीन टीम ने काफी शोर शराबे के साथ आउट का अपील किया. जब अंपायर ने उनकी इस अपील को नकार दिया तो उन्होंने रिव्यू लेने का फैसला लिया. यहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी. रिव्यू में मिली निराशा के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी काफी हताश दिख रह हैं और अभी भी पहले विकेट के तलाश में हैं.
रोहित-गिल ने उड़ाया गर्दा:
कोलंबो में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. टीम के लिए कैप्टन रोहित शर्मा 41 गेंद में पांच चौके एवं तीन छक्के की मदद से 44 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं युवा गिल ने 37 गेंद में 50 रन का योगदान दिया है. इस बीच उनके बल्ले से 10 चौके निकले हैं. टीम का स्कोर 13 ओवरों की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 96 रन है.
.
Tags: Asia cup, Babar Azam, India Vs Pakistan, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : September 10, 2023, 15:59 IST
[ad_2]
Source link