Home Sports Asia Cup 2023: क्या है रिजर्व डे का नियम, कितने ओवर का होगा Ind vs Pak मैच

Asia Cup 2023: क्या है रिजर्व डे का नियम, कितने ओवर का होगा Ind vs Pak मैच

0
Asia Cup 2023: क्या है रिजर्व डे का नियम, कितने ओवर का होगा Ind vs Pak मैच

[ad_1]

नई दिल्ली. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान सुपर 4 के बीच मुकाबले में जिस बात का डर था वही हुआ. मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका थी और अनुमान बिल्कुल सही साबित हुआ. भारतीय ने टॉस हारकर बल्लेबाजी शुरू की और 24.1 ओवर के बाद जो बारिश आई उसके बाद मैच दोबारा नहीं कराया जा सका. एशियन क्रिकेट काउंसिल ने इस डर की वजह से ही मैच में रिजर्व डे रखा था. अब मैच का नतीजा अगले दिन आएगा.

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में ग्रुप मैच के बारिश की वजह से बर्बाद होने के बाद सुपर 4 में ऐसा ना हो इसका डर सबको सता रहा है. एशियन क्रिकेट काउंसिल ने फैंस के मूड को ध्यान में रखते हुए भारत और पाकिस्तान के सुपर 4 मुकाबले के लिए रिजर्व डे की घोषणा की थी. इसका मतलब पहले दिन बारिश ने मैच में खलल डाली तो नतीजा अगले दिन निकाला जा सके. मैच को रिजर्व डे पर पूरा कराया जाएगा जिससे दोनों टीमों के बीच के मैच का मचा खराब ना हो.

रिजर्व डे के क्या है नियम

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर 4 के मुकाबले में बारिश की वजह से पहले दिन 24.1 ओवर के बाद मैच रोकना पड़ा. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारत ने मैच रोके जाने तक 2 विकेट पर 147 रन बनाए थे. रिजर्व डे का नियम बेहद साधारण है, पहले दिन जहां से मैच रोका गया था दोबारा इस उसी जगह से शुरू किया जाता है.



भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पूरे 50-50 ओवर का कराया जाएगा. रिजर्व डे पर मैच दोपहर 3 बजे वहीं से शुरू होगा जहां पर रोका गया था. भारतीय टीम 24.1 ओवर के आगे रिजर्व डे पर खेलना शुरू करेगी. शुभमन गिल और रोहित शर्मा के विकेट भारत गंवा चुका है. इसके बाद भी बारिश ने खलल डाली तो फिर मैच का नतीजा परिस्थिति से मुताबिक मैच अधिकारी तय करेंगे. मुकाबले का नतीजा आए इसके लिए दोनों टीम का 20-20 ओवर खेलना जरूरी है. वर्ना मैच रद्द हो जाएगा और 1-1 अंक बाटें जाएंगे.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here