Home Breaking News Noida : सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का घर के बाथरूम में मिला शव, सिर पर चोट के निशान, पति फरार, हत्या की आशंका

Noida : सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का घर के बाथरूम में मिला शव, सिर पर चोट के निशान, पति फरार, हत्या की आशंका

0
Noida : सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का घर के बाथरूम में मिला शव, सिर पर चोट के निशान, पति फरार, हत्या की आशंका

[ad_1]

Noida: Dead body of female Supreme Court lawyer found in the bathroom of her house

रेणु सिन्हा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सुप्रीम कोर्ट की 61 वर्षीय महिला वकील रेणु सिन्हा का शव रविवार शाम नोएडा स्थित घर के बाथरूम में संदिग्ध हालात में मिला। उनके सिर पर चोट के निशान हैं। भाई की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

भाई ने आशंका जताई है कि रेणु की हत्या उसके पति ने की है। घटना के बाद से ही पति नितिननाथ सिन्हा फरार हैं। बिहार के पटना की रहने वाली रेणु पति के साथ सेक्टर 30 में रहती थीं। वह कैंसर से पीड़ित थीं। उनका बेटा अमेरिका में रहता है। रेणु दो दिन से भाई का फोन नहीं उठा रही थी। तब भाई ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसी। 

नहीं मिला सीसीटीवी का डीवीआर

पुलिस जांच में पता चला है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर नहीं था। आशंका है, वारदात के बाद नितिन डीवीआर निकालकर ले गया। पुलिस अब कोठी के आसपास लगे कैमरों की फुटेज देख रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here