[ad_1]
Asia cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का रुका हुआ मुकाबला सोमवार को भी बारिश के कारण शुरू नहीं हो सका है. मूसलाधार बारिश से रविवार को मैच रिजर्व दिन में कराने का फैसला लिया गया था. भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए थे. भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच भी बारिश की भेंट हो गया था. एशिया कप 2023 के श्रीलंका चरण के दौरान मौसम को लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है.
भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश के कहर से फैंस हुए आग बबूला
भारत और पाकिस्तान मैच के लिए रिजर्व दिन रखने के एशियाई क्रिकेट परिषद के फैसले पर भी विवाद हुआ था. भारत और पाकिस्तान के बीच इस बारिश से बाधित मैच से फैंस बेहद नाखुश हैं और सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स की बाढ़ आ गई. सोशल मीडिया पर फैंस अचानक एक्टिव हो गए और फिर ‘X’ पर मजेदार मीम्स की बाढ़ आ गई. फिलहाल कोलंबो में मैदान अभी भी ढका हुआ है. भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम के बाहर घूम रहे हैं.
(@AsiaCup_23) September 11, 2023
(@AnandMohanchou8) September 11, 2023
(@VIPERoffl) September 11, 2023
(@MetroFights) September 11, 2023
बारिश विलेन बन रही
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2023 का सुपर-4 मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया. अब रिजर्व डे यानी सोमवार को भी बारिश विलेन बन रही है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल के आक्रामक अर्धशतकों के दम पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए थे, लेकिन फिर बारिश शुरू हो गई. अंत में ये मैच रिजर्व डे में कराने का फैसला लेना पड़ा. पाकिस्तान के खिलाफ आज एशिया कप 2023 का मैच खेलने के बाद भारतीय टीम को 24 घंटे से भी कम समय में सुपर 4 के अगले मैच में श्रीलंका से खेलना होगा.
अफरीदी ने अतीत में रोहित को परेशान किया
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (56) और शुभमन गिल (58) अर्धशतक जड़ने के बाद पवेलियन लौटे. रोहित ने 49 गेंद में 56 रन बनाए जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे. वहीं, गिल ने 52 गेंद की अपनी पारी में दस चौके जड़े. दोनों ने सिर्फ 100 गेंद में 121 रन जोड़े. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने अतीत में रोहित को परेशान किया है, लेकिन भारतीय कप्तान आज बेहतर तैयारी के साथ उतरे थे. उन्होंने अफरीदी को छक्का जड़ा और गिल ने भी उनका बखूबी साथ देते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों को खासी नसीहत दी.
[ad_2]
Source link