[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान को झटका, भारत को हुआ फायदा.
तूफानी गेंदबाज अब नहीं डालेगा गेंद.
नई दिल्ली. बारिश की वजह से कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सुपर-4 का मुकाबला फिलहाल रुका हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक बारिश बंद है और ग्राउंड स्टाफ मैदान को सुखाने में लगे हुए हैं. इस बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) गेंदबाजी नहीं करेंगे. बताया जा रहा है उनके रिप्स में समस्या है. यही वजह है कि वह अपने शेष बचे ओवरों को नहीं डालेंगे.
पाकिस्तानी गेंदबाजी कोच का बयान:
पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने रऊफ की चोट पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उन्हें बीते कल गेंदबाजी के दौरान मांसपेशियों में खिचाव महसूस हुआ था. उनकी इस समस्या को देखते हुए हमने उनसे आगे गेंदबाजी कराने का फैसला नहीं लिया है. बीते कल रात में उनका स्कैन कराया गया है. वर्ल्ड कप नजदीक होने के कारण हम रिस्क नहीं लेना चाहते हैं.
.
Tags: Asia cup, Haris Rauf, IND vs PAK, India Vs Pakistan
FIRST PUBLISHED : September 11, 2023, 16:44 IST
[ad_2]
Source link