Home Breaking News Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस का खतरा बढ़ा, कोझिकोड में दो संदिग्ध मौतों के बाद स्वास्थ्य अलर्ट जारी

Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस का खतरा बढ़ा, कोझिकोड में दो संदिग्ध मौतों के बाद स्वास्थ्य अलर्ट जारी

0
Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस का खतरा बढ़ा, कोझिकोड में दो संदिग्ध मौतों के बाद स्वास्थ्य अलर्ट जारी

[ad_1]

Nipah alert sounded in Kerala Kozhikode after two unnatural deaths due to Nipah virus infection

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


केरल में एक बार फिर निपाह वायरस फैलने का डर सताने लगा है। कोझिकोड जिले में संक्रमण के कारण दो संदिग्ध मौतों के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार रात एक बयान में कहा कि निपाह वायरस के खतरे को देखते हुए केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक उच्च स्तरीय बैठक की और स्थिति की समीक्षा की।

बयान में कहा गया है कि एक निजी अस्पताल से बुखार के बाद दो संदिग्ध मौतों की सूचना मिली है। संदेह जाहिर किया गया है कि दो लोग निपाह वायरस से संक्रमित थे। मृतकों में से एक के रिश्तेदारों को भी आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

बता दें, 2018 और 2021 में कोझिकोड जिले में निपाह वायरस संक्रमण से मौतें दर्ज की गई थीं। दक्षिण भारत में निपाह वायरस (NiV) का पहला मामला 19 मई, 2018 को कोझिकोड में मिला था।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here