Home Sports IND vs PAK: 90 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली, ऐसा कारनामा करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय

IND vs PAK: 90 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली, ऐसा कारनामा करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय

0
IND vs PAK: 90 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली, ऐसा कारनामा करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय

[ad_1]

Virat Kohli Record: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का सुपर-4 मैच आज रिजर्व डे पर खेला जाना है. भारत ने रविवार को रोहित शर्मा और शुभमन गिल के आक्रामक अर्धशतकों के दम पर पाकिस्तान के खिलाफ 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए थे, लेकिन फिर बारिश शुरू हो गई. अंत में ये मैच रिजर्व डे यानी सोमवार को कराने का फैसला लेना पड़ा. आज अगर मैच होता है तो टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच देंगे. विराट कोहली (8 रन) और केएल राहुल (17 रन) क्रीज पर मौजूद हैं. इस मैच में विराट कोहली अगर 90 रन और बना लेते हैं तो वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच देंगे.

90 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली

पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में अगर विराट कोहली 90 रन और बना लेते हैं, तो वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 13,000 रन पूरे कर लेंगे. विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज होंगे. अभी तक दुनिया में केवल 4 बल्लेबाज ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने में कामयाब रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में अगर विराट कोहली 90 रन बना लेते हैं, तो वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज होंगे. फिलहाल विराट कोहली के नाम वनडे इंटरनेशनल मैचों में 12,910 रनों का रिकॉर्ड दर्ज है.  

ऐसा कारनामा करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज होंगे. मौजूदा समय में खेलने वाले क्रिकेटरों में विराट कोहली ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज होंगे. विराट कोहली ने अब तक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 12,910 रन बनाए हैं. बता दें कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 18,426 रन बनाए हैं.

ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 18,426 रन

2. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 14,234 रन

3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 13,704 रन

4. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 13,430 रन

5. विराट कोहली (भारत) – 12,910 रन

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 34357 रन

2. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 28016 रन

3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 27483 रन

4. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 25957 रन

5. विराट कोहली (भारत) – 25586 रन 

6. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 25534 रन 

7. राहुल द्रविड़ (भारत) – 24208 रन 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक

2. विराट कोहली (भारत) – 76 शतक

3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 71 शतक

4. कुमार संगाकारा (श्रीलंका) – 63 शतक

5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 62 शतक

6. हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) – 55 शतक

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here