Home Sports IND vs PAK: मैन ऑफ द मैच का असली हकदार था ये खिलाड़ी, विराट कोहली को मिल गया अवॉर्ड!

IND vs PAK: मैन ऑफ द मैच का असली हकदार था ये खिलाड़ी, विराट कोहली को मिल गया अवॉर्ड!

0
IND vs PAK: मैन ऑफ द मैच का असली हकदार था ये खिलाड़ी, विराट कोहली को मिल गया अवॉर्ड!

[ad_1]

India vs Pakistan, Man of the Match: भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को इतिहास रच दिया. रोहित एंड कंपनी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए एशिया कप (Asia Cup-2023) के सुपर-4 राउंड मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (IND vs PAK) को 228 रनों के बड़े अंतर से हराया. इसी के साथ टीम इंडिया ने इस महाद्वीपीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के लिए भी अपनी राह को आसान कर लिया. 

रिजर्व-डे पर दी मात

एशिया कप-2023 के सुपर-4 राउंड के मैच में भारत ने रिजर्व डे वाले दिन पाकिस्तान को 228 रनों से पीट दिया. भारत ने विराट कोहली (नाबाद 122) और केएल राहुल (नाबाद 111) के शतकों के दम पर 2 विकेट खोकर 356 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इसके बाद पाकिस्तानी टीम 32 ओवर में महज 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. विराट ने 94 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 9 चौके और 3 छक्के जड़े. वहीं, राहुल ने 106 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के लगाकर नाबाद लौटे. कप्तान रोहित ने 56 और शुभमन गिल ने 58 रन बनाए. विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत

भारत ने अपने पड़ोसी देश की टीम के खिलाफ रनों के लिहाज से वनडे में सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारत के 357 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप (Kuldeep Yadav) की बलखाती गेंदों के सामने 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी. कुलदीप ने 25 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. पेसर हारिस राउफ और नसीम शाह चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे. पाकिस्तान के लिए फखर जमां 27 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे.

ये खिलाड़ी था असली हकदार

धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ फैंस का मानना था कि इस अवॉर्ड का असली हकदार कुलदीप यादव थे. कुलदीप ने बल्लेबाजी के लिए मुफीद मानी जा रही इस पिच पर 1-2 नहीं बल्कि 5 विकेट झटके. उन्होंने 8 ओवर में महज 25 रन दिए. दिलचस्प है कि जिस मैदान पर भारत के लिए 2 बल्लेबाजों ने शतक, 2 ने अर्धशतक जड़े, टीम ने 350 के पार का स्कोर बना दिया, उस पिच पर किसी गेंदबाज ने असंभव जैसा प्रदर्शन किया. कुलदीप के अलावा जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर को 1-1 विकेट मिला.

भारत अभी तक अजेय

एशिया कप 2023 में भारत अभी तक अजेय है. उसने तीन मैचों में दूसरी जीत दर्ज की. भारत ने इससे पहले एशिया कप 2023 के ग्रुप-A मैच में नेपाल को 10 विकेट (DLS) के अंतर से हराया था. इसके अलावा भारत का पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को एशिया कप 2023 का ग्रुप-A में दूसरा मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा. भारत को अब सुपर-4 में अपना अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ आज यानी 12 सितंबर को खेलना है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here