[ad_1]
जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुए रात्रिभोज की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देश और दुनिया के नेता हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आ रहे हैं। रात्रिभोज के दौरान कई केंद्रीय मंत्री बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से लेकर आईएमएफ की चेयरमैपर्सन तक के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि भारत की मेजबानी में नौ और 10 सितंबर को दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसके पहले दिन विदेशी मेहमानों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से रात्रिभोज आयोजित किया गया था। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे। इन्हीं मुलाकातों की कुछ नई तस्वीरें भी अब सामने आई हैं। आइये इन अनदेखी तस्वीरों के देखते हैं…
जी20 में बांग्लादेश को बतौर अतिथि देश बुलाया गया था। देश का प्रतिनिधित्व करने पहुंचीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी रात्रिभोज का हिस्सा बनीं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय रेल और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश से मुलाकात की। एक अन्य तस्वीर में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से बात करती दिख रही हैं।
बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की।
[ad_2]
Source link