Home Breaking News INDIA Meet: इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की पहली बैठक आज, सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

INDIA Meet: इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की पहली बैठक आज, सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

0
INDIA Meet: इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की पहली बैठक आज, सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

[ad_1]

INDIA alliance Coordination Committee first meeting at sharad pawar residence in delhi news updates in hindi

इंडिया गठबंधन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विपक्षी इंडिया गठबंधन की 14 सदस्यीय समन्वय समिति की पहली बैठक आज नई दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर होगी। इसमें सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, कई विपक्षी दलों के नेताओं ने सीट बंटवारे का फार्मूला जल्द तय करने की मांग की है, ताकि लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ विपक्ष का एक संयुक्त उम्मीदवार खड़ा किया जा सके।

बैठक से पहले समिति के सदस्य और आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि इसमें लोगों तक पहुंचने, संयुक्त रैलियों की योजना बनाने और घर-घर अभियान चलाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। चड्ढा ने कहा, इस गठबंधन को सफल बनाने के लिए हर राजनीतिक दल को तीन चीजों महत्वाकांक्षा, मतभेद और मनभेद का त्याग करना होगा।

यह बैठक शाम में होगी। तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी बैठक में शामिल नहीं होंगे। प्रवर्तन निदेशालय ने आज ही उन्हें पेश होने के लिए बुलाया है। सीपीएम भी बैठक में भाग नहीं लेगी, क्योंकि उसने अभी तक समिति के लिए किसी सदस्य को नामित नहीं किया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह खराब स्वास्थ्य के कारण इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह जेडीयू नेता और बिहार के मंत्री संजय कुमार झा बैठक में शामिल होंगे।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here