Home Sports World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम को बड़ा झटका, इन दो खिलाड़ियों का खेलना संदिग्ध; जल्द लेना होगा आखिरी फैसला

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम को बड़ा झटका, इन दो खिलाड़ियों का खेलना संदिग्ध; जल्द लेना होगा आखिरी फैसला

0
World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम को बड़ा झटका, इन दो खिलाड़ियों का खेलना संदिग्ध; जल्द लेना होगा आखिरी फैसला

[ad_1]

ICC World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से भारत की धरती पर होने जा रहा है. वर्ल्ड कप 2023 को ध्यान में रखते हुए सभी टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं और अपने खिलाड़ियों की फिटनेस का भी ध्यान रख रही हैं. लेकिन इस टूर्नामेंट से पहले एक टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है. टीम के दो स्टार खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से पहले चोट से जूझ रहे हैं. वर्ल्ड कप 2023 में इन दोनों खिलाड़ियों का खेलना भी संदिग्ध माना जा रहा है.

वर्ल्ड कप में इन दो खिलाड़ियों का खेलना संदिग्ध

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) और सिसांडा मगाला (Sisanda Magala) का भारत में आगामी वर्ल्ड कप में खेलना संदिग्ध है और उनका फिटनेस टेस्ट इस सप्ताह किया जाएगा. दोनों को वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में रखा गया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में पांच मैचों की सीरीज में दोनों एक-एक मैच ही खेल सके थे. एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) को कमर में चोट है और सिसांडा मगाला (Sisanda Magala) बाएं घुटने की चोट से जूझ रहे हैं.

इस खिलाड़ी को टीम में मिल सकती है जगह

साउथ अफ्रीका की टीम 23 सितंबर को भारत रवाना होगी. इन दोनों की उपलब्धता पर फैसला उसके पहले लिया जाएगा. दोनों के बाहर रहने पर साउथ अफ्रीकी टीम में एंडिले फेलुकवायो की वापसी हो सकती है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका को उम्मीद है कि एनरिक नॉर्खिया जल्द ही फिर से गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे. हाल ही में क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा था, ‘इस सप्ताह 29 साल के खिलाड़ी का स्कैन कराया गया और एक विशेषज्ञ से सलाह ली गई, और मेडिकल टीम की देखरेख में इस सप्ताह के अंत में वह फिर से गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे. आगे की अपडेट उचित समय पर प्रदान की जाएगी.’ लेकिन माना जा रहा है कि वह अभी तक चोट से उभर नहीं सके हैं.

वर्ल्ड कप 2023 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम-

टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, सिसांडा मगाला, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here