Home Breaking News तारा सिंह की पठान पर बढ़त जारी, नंबर वन हिंदी फिल्म बनने में बस इतना फासला

तारा सिंह की पठान पर बढ़त जारी, नंबर वन हिंदी फिल्म बनने में बस इतना फासला

0
तारा सिंह की पठान पर बढ़त जारी, नंबर वन हिंदी फिल्म बनने में बस इतना फासला

[ad_1]

स्वतंत्रता दिवस पर्व से ठीक पहले रिलीज हुई अभिनेता सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ देश के सिने इतिहास में 40वें दिन तक सिनेमाघरों में टिकी रही फिल्मों की कमाई के हिसाब से हिंदी फिल्मों में नंबर वन फिल्म बन गई है। फिल्म ने शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘पठान’ से लगातार बढ़त बनाए रखी है। अभी तक का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नौवें हफ्ते तक सिनेमाघरों में टिकी रही फिल्म ‘पठान’ का है जिसके हिंदी संस्करण ने 524.23 करोड़ रुपये की कमाई की थी।



गदर 2 की हफ्तावार कमाई

11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई जी स्टूडियोज निर्मित और अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म ‘गदर 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 63.35 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते में 27.55 करोड़ रुपये और पांचवे हफ्ते में 7.28 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस समय फिल्म की रिलीज का छठा हफ्ता चल रहा है। फिल्म ने रिलीज छठे सोमवार को अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक करीब 60 लाख रुपये कमाए और सोमवार की रात तक इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 520.60 करोड़ रुपये हो चुका था।


गणेशोत्सव का मिल रहा फायदा

फिल्म ‘गदर 2’ के गणेशोत्सव के पहले दिन यानी गणेश चतुर्थी को शानदार कमाई करने के आसार बनते दिख रहे हैं। फिल्म के देश भर से मंगलवार दोपहर तक मिले रुझानों के अनुसार ये फिल्म दिन की एडवांस बुकिंग में ही करीब आठ लाख रुपये कमा चुकी है। देर रात तक फिल्म की कमाई एक करोड़ से ऊपर निकल जाने के आसार दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म ‘गदर 2’ सातवें वीकएंड तक देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी में रिलीज हुई फिल्म बन जाएगी।


पठान की हफ्तावार कमाई

इसी साल गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई करते हुए हिंदी में 351 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म के हिंदी संस्करण ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 91.50 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 45.65 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते में 13.95 करोड़ रुपये और पांचवे हफ्ते में 8.45 करोड़ रुपये कमाए थे। रिलीज के 40वें दिन तक फिल्म ‘पठान’ की कमाई 516.37 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सकी थी।


गदर 2’ वर्सेस पठान’: एक नजर

आइए देखते हैं फिल्म ‘गदर 2’ और फिल्म ‘पठान’ का हफ्तावार कलेक्शन कैसा रहा:

 

हफ्ता   गदर 2  पठान (हिंदी)
पहला  284.63   351.00
दूसरा 134.47    91.50
तीसरा 63.35  45.65
चौथा  27.55   13.95
पांचवां 7.28  8.45
40वां दिन 522.00*   516.37
*शुरुआती रुझान, सभी आंकड़े करोड़ रुपये में       


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here