Home Breaking News अपमान का बदला: कनाडाई गायक शुभनीत का देशभर में विरोध, मुंबई का शो रद्द, बोट के बाद इस कंपनी ने लिया एक्शन

अपमान का बदला: कनाडाई गायक शुभनीत का देशभर में विरोध, मुंबई का शो रद्द, बोट के बाद इस कंपनी ने लिया एक्शन

0
अपमान का बदला: कनाडाई गायक शुभनीत का देशभर में विरोध, मुंबई का शो रद्द, बोट के बाद इस कंपनी ने लिया एक्शन

[ad_1]

BookMyShow Cancels Canadian Punjabi Singer Shubh's India Tour

पंजाबी रैपर व सिंगर शुभ।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारत और कनाडा के बीच तनाव बेहद चरम पर है। इस बीच कनाडाई मूल के पंजाबी गायक को भारत का अपमान करना बहुत भारी पड़ गया है। देशभर में इस कनाडाई गायक का विरोध हो रहा है। बुधवार को ऑनलाइन टिकटिंग साइट बुकमायशो ने कनाडाई गायक शुभनीत सिंह का भारत दौरा रद्द करने की घोषणा की। बुकमायशो ने सभी उपभोक्ताओं की टिकट राशि लौटानी शुरू कर दी है। अब मुंबई में शुभ का शो नहीं होगा। 

इससे पहले शुभनीत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत का एक गलत नक्शा साझा किया था। इसके बाद वह विवादों में घिर गए थे। इस नक्शे के साथ उन्होंने कैप्शन दिया था कि ‘पंजाब के लिए प्रार्थना करें’। आलोचनाओं के बीच घिरे शुभनीत सिंह को क्रिकेटर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। मुंबई में शुभ के पोस्टर भी फड़े गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड बोट (BOAT) ने उनके भारत दौरे की स्पॉन्सरशिप वापस ले ली है। विराट कोहली के बाद हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने भी उन्हें अनफॉलो कर दिया है। 

रैपर शुभ उर्फ शुभनीत सिंह का एक कॉन्सर्ट मुंबई में आयोजित किया जाना था। यह शो कॉर्डेलिया क्रूज पर आयोजित होने वाला था। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सिंगर का पोस्टर भी उतार फेंके थे। मोर्चा ने खालिस्तान समर्थक सिंगर शुभनीत सिंह के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और उसके सभी परफॉर्मेंस को निरस्त करने की मांग की थी। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here