Home Sports ‘दिल टूट गया…’ वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर होने पर पाक पेसर का छलका दर्द

‘दिल टूट गया…’ वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर होने पर पाक पेसर का छलका दर्द

0
‘दिल टूट गया…’ वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर होने पर पाक पेसर का छलका दर्द

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया
युवा पेसर नसीम शाह चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं

नई दिल्ली. भारत में अक्टूबर- नवंबर में आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप (ODI World Cup) के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है. पाकिस्तान को विश्व कप से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) कंधे में चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह अनुभवी हसन अली को मौका दिया गया है जो वनडे में एक साल बाद वापसी कर रहे हैं. वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर होने के बाद नसीम ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए मैसेज पोस्ट किया है, जिसमें वह काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं.

नसीम शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘ भारी मन से कहना पड़ रहा है कि मैं इस बेहतरीन टीम का हिस्सा नहीं हूं जो हमारे देश का प्रतिनिधित्व करेगी. टीम का हिस्सा नहीं होने के बाद काफी उदास हूं. लेकिन मेरा मानना है कि सब कुछ अल्लाह के हाथों में है. मैं जल्द मैदान पर वापसी करूंगा. मैं अपने फैंस और शुभचिंतकों को सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करता हूं.’

यह भी पढ़िए: ‘मैं कुलदीप यादव को नहीं चुन सकता क्योंकि…’ पाकिस्तानी चीफ सेलेक्टर ने क्यों कहा ऐसा, जानिए

MS Dhoni 5 Records: धोनी के 5 महारिकॉर्ड… जिनका टूटना है नामुमकिन, सबसे कम पारी खेलकर ODI में रह चुके हैं नंबर वन

Naseem shah, pacer naseem shah, naseem shah out of world cup, naseem shah out of 2023 world cup, naseem shah out of world cup 2023, naseem shah out of odi world cup, pakistan world cup squad, pakistan world cup squad 2023, pakistan world cup 2023 team, नसीम शाह, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, वर्ल्ड कप

नसीम शाह ने लिखा इमोशनल पोस्ट

इंजमाम ने नसीम को अहम खिलाड़ी बताया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने शुक्रवार को पाकिस्तान की वर्ल्ड कप स्क्वॉड का ऐलान किया. इस मौके पर मीडिया से बातचीत में इंजमाम ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि नसीम हमारे अहम गेंदबाज हैं, लेकिन वह इस समय चोटिल हैं. वर्ल्ड कप से पहले वह फिट नहीं हो पाएंगे. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और वर्तमान में चीफ सेलेक्टर की भूमिका निभा रहे इंजमाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए वर्ल्ड कप टीम का ऐलान किया.

पाकिस्तान की वल्डर्छ कप स्क्वॉड इस प्रकार है: मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जू., आगा सलमान, ओसामा मीर, शाहीन शाह अफरीदी.

रिजर्व खिलाड़ी: एम. हारिस, अबरार अहमद, जमान खान.

Tags: Naseem Shah, ODI World Cup, Pakistan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here