Home Sports मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास, वर्ल्ड कप से पहले मचाया गदर

मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास, वर्ल्ड कप से पहले मचाया गदर

0
मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास, वर्ल्ड कप से पहले मचाया गदर

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का आगाज शुक्रवार 22 सितंबर को किया. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए कंगारू बैटर्स पर शिकंजा कस दिया. एशिया कप के बड़े मुकाबलों के प्लेइंग इलेवन से बाहर रखे गए अनुभवी मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही मैच में पंजा खेल दिया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में विकेट चटकाते हुए टीम को शानदार शुरूआत दिलाई. मेहमान टीम पर भारतीय गेंदबाज कहर बनकर टूटे और पूरी टीम 276 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. 19 महीने बाद वनडे खेल रहे आर अश्विन ने भी एक विकेट चटकाया. जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किए. असली जलवा शमी का छाया जिन्होंने आधी टीम का सफाया कर दिया.

शमी का पंजे से करारा जवाब

एशिया कप के दौरान मोहम्मद शमी को कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा था. जसप्रीत बुमराह जब निजी कारणों से श्रीलंका से भारत लौटे तो उनकी जगह शमी की दी गई. इसके बाद जैसे ही बुमराह ने वापसी की शमी को फिर से बाहर कर दिया गया. 10 ओवर में 51 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट लेकर उन्होंने हर किसी को करारा जवाब दिया. अब वर्ल्ड कप से पहले उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर बिठाना मुश्किल होगा.

शमी ने रचा इतिहास

मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही वनडे मैच में धमाकेदार गेदबाजी कर इतिहास रच दिया. भारत में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 5 विकेट लेने वाले शमी पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले कोई भी भारतीय यह करिश्मा नहीं कर पाया था.

Tags: India vs Australia, Mohammed Shami

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here