[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप से पहले अपने पूरे रंग में आ चुकी है. पिछले कुछ महीनों में आलोचना झेलने वाली टीम इंडिया अब धमाके पर धमाका कर रही है. एशिया कप का खिताब जीतने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार खेल दिखाया. दूसरे मुकाबले में तो श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बाद सूर्यकुमार यादव की पारी की बदौलत वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बना डाला.
ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम को सभी भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए बड़ा खतरा मान रहे हैं. पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने भारत को इस टीम को हर हाल में हराने की बात कही. भारतीय टीम ने बिना सीनियर खिलाड़ियों के तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन कर दिखाया. दूसरे मैच में तो 5 विकेट पर 399 रन ठोकते हुए इतिहास रच दिया.
भारत ने रचा इतिहास
वनडे इंटरनेशनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचा है. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 399 रन का विशाल स्कोर बनाते हुए इस फॉर्मेट में कंगारू टीम के खिलाफ पिछले साले रिकॉर्ड तोड़ डाले. 2003 में बैंगलोर वनडे में भारतीय टीम ने 383 रन बनाए थे जिससे अब काफी आगे निकल गई है. वैसे सबसे बड़ा वनडे स्कोर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया है. 2011 में इंदौर में ही 5 विकेट पर 418 रन का स्कोर खड़ा किया था. दूसरे नंबर पर श्रीलंका का टीम है जिसके खिलाफ 2009 में 7 विकेट पर 414 रन भारत ने बनाए थे. तीसरे नंबर पर 2007 विश्व कप के दौरान बरमुडा के खिलाफ भारत का बनाया 413 रन का स्कोर है.

4 खिलाड़ियों ने जमकर धोया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय के चार बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को जमकर धोया. ओपनर शुभमन गिल ने 97 गेंद पर 104 रन बनाए तो श्रेयस अय्यर ने महज 90 बॉल खेलते हुए 105 रन ठोक डाले. कप्तान केएल राहुल ने 52 रन की पारी खेली. असली रंग सूर्यकुमार यादव ने जमाया जिनके बल्ले से 37 गेंद पर 6 चौके और इतने ही छक्के से सजी नाबाद 72 रन की पारी आई.
.
Tags: India vs Australia, Shreyas iyer, Shubman gill, Suryakumar Yadav
FIRST PUBLISHED : September 24, 2023, 19:29 IST
[ad_2]
Source link