Home Sports भारत के पास इतिहास रचने का मौका, पाकिस्तान का टूट जाएगा रिकॉर्ड, ऋतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह पर नजर

भारत के पास इतिहास रचने का मौका, पाकिस्तान का टूट जाएगा रिकॉर्ड, ऋतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह पर नजर

0
भारत के पास इतिहास रचने का मौका, पाकिस्तान का टूट जाएगा रिकॉर्ड, ऋतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह पर नजर

[ad_1]

नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2023 में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने गोल्ड के मुकाबले में श्रीलंका को 19 रन से हराया. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 116 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका की टीम 97 रन ही बना सकी. एशियन गेम्स की बात करें, तो तीसरी बार इसमें क्रिकेट को शामिल किया गया है. लेकिन भारतीय पुरुष और महिला टीम पहली बार इसमें शामिल हो रही हैं. पुरुष कैटेगरी के मुकाबले 27 सितंबर से शुरू हो रही हैं. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम इसमें उतरेगी. इसके अलावा आईपीएल 2023 में 5 गेंद पर 5 छक्के मारने वाले रिंकू सिंह पर भी नजर रहेगी.

भारतीय पुरुष टीम यदि गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही, तो एशियन गेम्स में इतिहास बना जाएगा. अब तक कोई भी टीम एक ही सीजन में मेंस और वुमेंस दोनों कैटेगरी में क्रिकेट में गोल्ड मेडल नहीं जीत सकी है. 2010 और 2014 दोनों ही बार एशियन गेम्स में पाकिस्तान की महिला टीम गोल्ड जीतने में सफल रही, लेकिन पुरुष टीम 2010 में ब्रॉन्ज मेडल ही जीत सकी. वहीं 2014 में तो पाकिस्तान की पुरुष टीम मेडल ही नहीं जीत सकी. इसी तरह श्रीलंका और बांग्लादेश ने पुरुष कैटेगरी में 2010 और 2014 में गोल्ड मेडल जीता, लेकिन महिला टीम पहला स्थान पाने में विफल रही.

womens team won gold asian games

भारतीय महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता. (AP)

14 टीमों के बीच होनी है भिड़ंत
एशियन गेम्स में पुरुष कैटेगरी के मुकाबले 27 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच होने हैं. कुल 14 टीमें उतर रही हैं. रैंकिंग के कारण भारतीय टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरना है. इसके अलावा पाकिस्ताान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें भी सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी. भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत फाइनल में ही हो सकती है. भारत का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को होना है. टीम मैच जीतने में सफल रही, तो 6 अक्टूबर को सेमीफाइनल का मैच खेलेगी. 7 अक्टूबर को फाइनल होना है.

भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाली पहली टीम

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम
यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), आकाश दीप.
रिजर्व खिलाड़ी: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन.

Tags: Asian Games, Rinku Singh, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here