[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड कप 2023 खेलने के लिए तैयार है. वर्ल्ड कप के मुकाबले 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेले जाने हैं. भारतीय टीम 2011 के बाद से वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है. यानी उसे 12 साल से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंजतार है. लेकिन सभी खिलाड़ियों को शायद ही वर्ल्ड कप मैच खेलने का मौका मिले. अब हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो वर्ल्ड कप की टीम में तो थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. इसमें विराट कोहली की आईपीएल टीम आरसीबी के पूर्व कोच संजय बांगड़ का भी नाम शामिल है. बांगड़ टीम इंडिया के भी बैटिंग कोच भी रहे, लेकिन वर्ल्ड कप 2019 में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें कोचिंग स्टाफ से हटा दिया गया था.
पहले बात संजय बांगड़ की. वे बतौर ऑलराउंडर टीम में थे. वे बल्लेबाजी के अलावा तेज गेंदबाजी भी करते थे. सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2003 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल तक में जगह बनाई, लेकिन बांगड़ को एक भी मैच में मौका नहीं मिला. फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी. गांगुली ने वर्ल्ड कप के दौरान कुल 12 खिलाड़ी आजमाए, लेकिन ऑलराउंडर बांगड़ बेंच पर बैठे रह गए.

धोनी ने अक्षर को नहीं दिया मौका
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम घोषित हो चुकी हैं. इसमें बाएं हाथ के स्पिनर और ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी शामिल किया गया है, लेकिन वे एशिया कप 2003 के दौरान चोटिल हो गए. ऐसे में उनका खेलना अभी पक्का नहीं है. उनकी जगह सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन को टीम में शामिल किया जा सकता है. इसी के कारण अश्विन अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं. इससे पहले 2015 वर्ल्ड कप में भी अक्षर को टीम में जगह मिली थी, लेकिन उन्हें किसी भी मैच में प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिल सका था. उस समय टीम की कमान एमएस धोनी के पास थी.

खुरसिया ने पहले वनडे में ठोका अर्धशतक
अमय खुरसिया ने वनडे करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी. 30 मार्च 1999 को ट्राई सीरीज के एक मुकाबले में खुरसिया ने श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंद पर 57 रन बनाए. 6 चौका और 3 छक्का जड़ा. टीम इंडिया यह मुकाबला 51 रन से जीतने में सफल रही. इसके बाद अमय खुरसिया को 1999 की वर्ल्ड कप टीम तक में जगह दे दी गई, लेकिन उन्हें किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. ओवरऑल वनडे करियर की बात करें, तो अमय खुरसिया ने 12 वनडे में एक अर्धशतक के सहारे 149 रन बनाए.
अब बात बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुनील वाल्सन की. उन्हें 1983 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिली थी. कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने इसी साल पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता, लेकिन वाल्सन एक भी मैच नहीं खेल सके. वाल्सन ने करियर में एक भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला. इसी तरह 1975 वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाज पार्थसारथी शर्मा को वर्ल्ड कप के लिए चुना गया, पर खेलने का मौका नहीं मिला. उन्होंने करियर में 2 वनडे खेले और कोई विकेट नहीं ले सके.
.
Tags: Axar patel, Sanjay bangar, Team india, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : September 25, 2023, 18:59 IST
[ad_2]
Source link